
यह तस्वीर ईद के दिन सामने आई जिससे जिले में हलचल मच गई। इसमें महिला को डीएम कार्यालय के पार्किंग क्षेत्र में बैठकर नमाज अदा करते हुए दिखाया गया। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की है। पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। डीएम ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कलेक्ट्रेट की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
एसडीएम सदर सुक्रमा प्रसाद और सीओ सदर राजेश कमल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दोपहर बाद पुलिस ने महिला को खोज निकाला, जिसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है। महिला को सिर ढककर नमाज अदा करते हुए देखा जा सकता है। वह सजदा करती है, फिर दुआ के लिए हाथ उठाती है। महिला पार्किंग में खड़े एक पिलर को चूमते हुए भी नजर आती है।
प्रशासन ने डीएम कार्यालय के बाहर सुरक्षा में तैनात कर्मियों की लापरवाही को गंभीरता से लिया है और सात होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला कानून-व्यवस्था से जुड़ा होने के कारण इसकी गहन जांच भी की जा रही है।
Updated on:
31 Mar 2025 04:04 pm
Published on:
31 Mar 2025 04:04 pm
