सरयू राय ने सवाल उठाया है कि जमशेदपुर के आपराधिक अथवा राजनीतिक जगत की कौन सी ऐसी शक्तियां हैं, जिन्होंने उसे जमशेदपुर बुलाया और महीनों पनाह दी? इन शक्तियों का इसके पीछे क्या मकसद था, इसकी पड़ताल आवश्यक है। राय ने कहा कि अब जबकि इस मामले में एकाध गिरफ्तारियां हो चुकी हैं तो अनुज कनौजिया के जमशेदपुर आने का असली उद्देश्य क्या था और इसके पीछे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से किनका हाथ था इसका रहस्योद्घाटन कठिन नहीं है। संभव है कि अनुसंधान के दौरान प्रभावशाली स्तर से पुलिस पर दबाव आए और पुलिस को निष्पक्ष अनुसंधान करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़े।