9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather News: सर्द हवाओं ने बदला सुबह-शाम का तापमान, अप्रैल से मौसम बदलेगा तेवर, IMD लेटेस्ट अपडेट

Weather News Update: अप्रैल से पहले आमतौर पर तापमान में बढ़ोतरी देखी जाती है, लेकिन इस बार स्थिति उलट रही है। बीते कुछ दिनों से यूपी में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। अचानक आई इस ठंडक से लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 30 Mar 2025, 6:28 PM IST

weather news

weather news: पूरे उत्तर प्रदेश में बिजनौर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर में रात का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा जो पूरे प्रदेश में सबसे कम था। इसके अलावा मेरठ में दिन में 30.6 डिग्री सेल्सियस और रात में 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

सर्द हवाओं से तापमान में हुई गिरावट

शनिवार को पूरे प्रदेश में तेज हवाओं ने दिन और रात दोनों का तापमान गिरा दिया। इससे गर्मी से राहत मिली और लोगों ने हल्की ठंडक महसूस की। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, यह ठंड ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। रविवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवाओं की गति धीमी पड़ने लगेगी, जिससे तापमान बढ़ना शुरू हो सकता है। आगरा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी तापमान में बढोत्तरी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के तीन दिनी सतही हवा अलर्ट के अंतिम दिन धूलभरी हवाएं छाई रहीं लेकिन अब धीरे-धीरे मौसम स्थिर होने लगेगा।

यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से आई धमकी, भाषण को लेकर दी धमकी

अप्रैल में तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, रविवार से आसमान साफ रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगेगी। अगले चार से पांच दिनों में दिन और रात के तापमान में तेज़ी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे मौजूदा ठंडक से राहत मिलने की उम्मीद है और गर्मी अपने सामान्य स्तर पर लौट सकती है।

मार्च के अंत में आए इस ठंडे मौसम ने लोगों को अप्रत्याशित रूप से राहत दी है लेकिन यह स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी जिससे गर्मी फिर से महसूस की जाएगी। यूपी में ठंड के इस अस्थायी दौर के बाद अप्रैल की शुरुआत में सामान्य गर्मी लौटने की संभावना है।