24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेसी नेता पर रिवॉल्वर निकालने का आरोप, भड़के भाजपा कार्यकर्ता, आपस में भिड़े

केंद्र सरकार के दस करोड़ व राज्य सरकार के छह करोड़ की लागत से इटावा रोड पर नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन के उद्घाटन से पहले ही राजनीति गरमा गई।

2 min read
Google source verification
bjp_congress_workers.jpg

मांगरोल (बारां)। केंद्र सरकार के दस करोड़ व राज्य सरकार के छह करोड़ की लागत से इटावा रोड पर नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन के उद्घाटन से पहले ही राजनीति गरमा गई। यहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। माहौल बिगड़ता देखकर पुलिस ने बलपूर्वक कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद शर्मा पर रिवाल्वर निकालकर धमकाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें- Assembly Elections 2023: जनसभा में नहीं जुटी भीड़, भाजपा का शहर संगठन कटघरे में

खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के महाविद्यालय भवन के उदघाटन के लिए पहुंचने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। दरअसल भाजपा के किसी जनप्रतिनिधि को नहीं बुलाने से पार्टी के कार्यकर्ता खफा थे। वे मंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध करने की मंशा से सीसवाली तिराहे पर जमा होना शुरू हो गए थे। इस बीच युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद शर्मा वहां से निकले तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। जवाब में शरद शर्मा ने भी अपशब्द कहे। इससे नाराज होकर भाजपा कार्यकर्ता मंत्री को आजाद तिराहे पर घेरने के लिए पहुंच गए। आरोप हैं कि शरद शर्मा वापस आजाद तिराहे पर लौटे व जेब से रिवॉल्वर निकालकर हवा में लहराई। इसके बाद वे रवाना हो गए। रिवाल्वर दिखाने से भाजपा कार्यकर्ताओं का रोष बढ़ गया। कुछ देर में वहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हो गए। रिपोर्ट दर्ज कराई भाजपा देहात अध्यक्ष दिलीप मीणा ने शरद शर्मा पर रिवॉल्वर तानने की रिपोर्ट मौके पर तैनात थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा को दी। वे शर्मा की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया।

यह भी पढ़ें- Monsoon Update: भारत-पाक बॉर्डर पर बना ऐसा तंत्र, मानसून को लेकर IMD की बड़ी चेतावनी

इस बीच बारां व सीसवाली से भी भारी मात्रा में पुलिस बल पहुंच गया। लगातार एक घंटे से ज्यादा समय तक कभी मंत्री के खिलाफ नारेबाजी तो कभी चक्काजाम चलता रहा। पुलिस ने किया बलप्रयोग इस बीच बारां रोड पर एकत्र हुए बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता वाहनों पर सवार हो हाथों में लाठियां लेकर आजाद तिराहे पहुंच गए। यहां भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत देखकर पुलिस ने बीच बचाव किया, लेकिन भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता दोनों ही पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोगकर सबको खदेड़ दिया। इस दौरान वहां प्रदर्शन कर रहें अंता प्रधान प्रखर कौशल, विष्णु गौतम, आनंद गर्ग की पुलिस से बहस हुई। विष्णु गौतम पुलिस की लाठियों का शिकार हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर सबको खदेड़ रास्ता साफ किया। तब मंत्री भाया व कांग्रेस कार्यकर्ता महाविद्यालय में पहुंचे व भवन का उद्घाटन किया। इससे पहले मूसलाधार बरसात होने से वहां लगा समारोह स्थल गीला हो गया और अव्यवस्था फैल गई। आनन-फानन में उद्घाटन करने के बाद वहां स्थित हॉल में मंत्री प्रमोद जैन भाया ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरस्वती के मंदिर के कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ओछी हरकत की है। भाजपा को कांग्रेस सरकार के विकास कार्य रास नहीं आ रहे। मांगरोल में स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांग्रेस सरकार की देन है। भविष्य में यहां बीएड कॉलेज भी खुले, ऐसे प्रयास किए जाएंगे। मंत्री ने सीमल्या निवासी कैप्टन नरेश मीणा के नाम पर कॉलेज का नाम रखने के प्रयासों से अवगत कराया।