
शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री दिलावर मंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार यहां पहुंचे। आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका कई जगह स्वागत किया। खुली कार में बैठाकर दिलावर को जुलूस के रूप में लाया गया। इस पर दिलावर ने कहा कि आज में जो कुछ भी हूं, वह अटरू की जनता की बदौलत हूं।
मंत्री बनने के बाद पहली बार गृहक्षेत्र पहुंचे दिलावर, जनसंवाद किया
अटरू. शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री दिलावर मंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार यहां पहुंचे। आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका कई जगह स्वागत किया। खुली कार में बैठाकर दिलावर को जुलूस के रूप में लाया गया। इस पर दिलावर ने कहा कि आज में जो कुछ भी हूं, वह अटरू की जनता की बदौलत हूं।
इसके बाद मंत्री दिलावर ने संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें जनहित में काम कर रही है। उन्होंने चेताया कि यदि किसी ने भारत मां का अपमान किया तो उसे नहीं छोड़ेंगे। मर जाएंगे, मिट जाएंगे पर देशद्रोहियों को नहीं छोड़ेंगे। जन संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र से आए सभी लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन संजय दायमा ने किया।
पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करेंगे
कवाई. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पेंशनर्स के अनुभवों का लाभ सभी को मिले, इसके लिए बेहतर प्रयास किए जाएं। उन्होंने पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि यह राज्य सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा की आप समाज के प्रमुख व्यक्ति हो, आपकी बात सभी आदर से मानते है। आपको वंचित एवं गरीब की मदद करनी चाहिए। उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभ दिला सकते है।
दिलावर रविवार को कवाई में राजस्थान पेंशनर समाज के संभागीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर मां सरस्वती के आगे दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान एसडीएम मंजूर अली दीवान भी मौजूद रहे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान स्वच्छता एवं पौधरोपण में देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभरेगा। पर्यावरण हम सब की जिम्मेदारी है और हम सबको बढ़-चढकऱ पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने अमृता देवी को याद करते हुए कहा कि हमें पेड़ों का मूल्य समझना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने वर्षों पहले पेड़ों की रक्षा करते हुए बलिदान दिया था। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। हम सबको मिलकर हरियाली से धरती मां का श्रृंगार करना है तथा हरियालो राजस्थान की संकल्पना को साकार करना है।
Published on:
12 Aug 2024 12:33 am
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
