
बारां. CM Gehlot Gift : इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत प्रथम चरण में पात्र 53 हजार छात्राओं व महिलाओं में से अब तक 35 हजार को ही फोन का वितरण हो सका है। अब चिरंजीवी परिवारों को भी इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत गारंटी कार्ड देने की घोषणा के चलते रजिस्ट्रेशन करवाने वाली महिलाओं व परिजनों की लंबी कतारें लग रही है।
सूचना एवं प्रौद्योगिक संचार विभाग के उप निदेशक रामकुमार बाथम ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक करोड़ 35 लाख महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन व 3 वर्ष निशुल्क इंटरनेट कनेक्टिविटी की घोषणा की थी। योजना के तहत चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया, 10वीं, 12वीं और महाविद्यालयों की छात्राएं, मनरेगा व इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना की अहर्ता के रूप में महिलाओं को दिया जाना हैं।
स्मार्टफोन के लिए एडवांस में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद अब मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड के लिए योजना का द्वितीय चरण मार्च व मई 2024 में शुरू होगा। जिले में वर्तमान में 9 शिविर चल रहे हैं। यहां पंजीयन किया जा रहा है। जो पात्र तथा चिरंजीवी परिवार की महिलाएं हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन करवाने पर करीब 6 माह बाद मार्च 2024 का गारंटी कार्ड दिया जा रहा है। जिले में अब तक करीब 16 हजार 500 गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। स्टेशन रोड स्थित नगरपरिषद धर्मशाला कैम्प में रजिस्ट्रेशन के लिए रोजाना कतारें लग रही हैं। हालांकि यह रजिस्ट्रेशन कब तक होंगे, इसकी आधिकारिक रूप से कोई तिथि घोषित नहीं की गई है।
Published on:
19 Sept 2023 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
