जिला कलेक्टर इंद्र सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार ( Rajasthan Government ) के स्तर पर सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि पर्यटक या स्थानीय व्यक्ति जो बाहर घूमने गए या विदेश गए हैं। उनके आने पर उनको चेक करना जरूरी है। ताकि यदि किसी में कोरोना वायरस हो ( Corona Virus In Rajasthan ) तो यह अन्य लोगों में ना फैले। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कुल 11 लोग अंडर ऑब्जर्वेशन निगरानी बतौर चिन्हित किए गए हैं। जिनमें 6 स्टूडेंट हैं, तथा पांच व्यक्ति जो बाहर घूमने गए थे वह हैं।