
मगरमच्छ ने ली नहाते हुए बालक की जान
गऊघाट. मोठपुर थाना क्षेत्र स्थित अचरावा में गुरुवार सुबह परवन नदी में नहाने गए बालक को मगरमच्छ ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बालक को मगर से छुड़ाया, तब तक उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अचरावा निवासी केशव कुमार पुत्र रघुनन्दन नागर (12) सुबह दस बजे परवन नदी पर नहाने गया था। नहाते समय मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। चिलाने पर ग्रामीणों ने उसे मगर से छुड़वाया। परिजन जब मौके पर पहुंचे, तब तक घायल बालक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण मगरमच्छ को पकड़ कर रेस्क्यू कराने और नदी पर स्थायी सुरक्षा जाली लगाने की मांग करने लगे। सूचना पर अटरू, कवाई, मोठपुर थाना प्रभारी व नायब तहसीलदार एवं कानूनगो योगेंद्र यादव घटनास्थल पहुंचे। चिकित्सा टीम एवं वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई है।
read also : फर्जी दुल्हन सहित एक महिला व 2 व्यक्ति गिरफ्तार
रेस्क्यू टीम ने पकड़ा छोटा मगरमच्छ
बारां. दोपहर डेढ़ बजे सहायक उप संरक्षक दीपक गुप्ता की अगुवाई में वन विभाग का 20 सदस्यीय दल मौके पर पहुंचा। इस दल के सदस्यों ने नदी के आसपास जमा ग्रामीणों को दूर भेज रेस्क्यू अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया परवन नदी के जिस गड्डे में मगरमच्छ द्वारा बालक पर हमला करने की वारदात हुई, वो लगभग 100 मीटर लम्बा व 10 फीट गहरा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस डाबरे (गड्ढे) में दो मगरमच्छ देखे गए हैं। इन्हें पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन गड्ढे के अंदर कराइयां होने से यह मगरमच्छ हलचल होने पर उनमें जा छिपते हैं। दोपहर बाद जाल डालकर इन्हें पकडऩे के प्रयास किए गए। देर शाम इस जाल में एक छोटा मगरमच्छ (बच्चा) जाल में फंसा है। जबकि दूसरे बार के प्रयास में बड़ा मगरमच्छ जाल फाड़कर वापस कराइयों में जा छिपा। उसे पकडऩे के प्रयास जारी है। यहां पकड़े जाने वाले मगरमच्छों को आबादी क्षेत्र से दूर के जलाशयों में छोड़ा जाएगा।
Published on:
03 Jun 2021 11:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
