8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी दुल्हन सहित एक महिला व 2 व्यक्ति गिरफ्तार

रुपए लेकर फर्जी शादी करवाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 2 Jun 2021, 12:14 AM IST

फर्जी दुल्हन सहित एक महिला व 2 व्यक्ति गिरफ्तार

फर्जी दुल्हन सहित एक महिला व 2 व्यक्ति गिरफ्तार

कवाई/बारां. पुलिस ने फर्जी शादी कराकर लोगों को लाखों रुपए की चपत लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए फर्जी दुल्हन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कवाई थाने पर बलहारपुर निवासी रामनिवास मेघवाल ने गिरोह का सरगना हिलसेरा गांव निवासी जोधराज समेत अन्यों के खिलाफ उसकी फर्जी शादी कराकर एक लाख दस हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के सरगना जोधराज धाकड़ निवासी हलेसरा थाना छबडा, नजमा निवासी रेलावन किशनगंज, नन्दकिशोर निवासी कडैयावन थाना छबडा व फर्जी दुल्हन नीलू उर्फ रानी निवासी अनन्तपुरा कोटा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को शादी का लालच देकर उनसे मोटी रकम वसूलकर उनकी शादी कराते थे तथा योजनाबद्ध तरीके से फर्जी दुल्हन को एक-दो दिन बाद वापस सुसराल से भगा देते थे। वारदात के खुलासा के लिए अटरू पुलिस उपाधीक्षक श्योजीराम व कवाई थाना प्रभारी किरदार अहमद के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

read also : कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, शव को घसीटकर सड़क पर लाया
डेढ़ लाख में सौदा
मुख्य आरोपी जोधराज ने घटना से करीब आठ दिन पहले रामनिवास की शादी कराने के लिए उसके बड़े भाई मांगीलाल से डेढ़ लाख रुपए में लड़की लाकर शादी कराने का सौदा तय किया था तथा 20 हजार रुपए अग्रिम ले गया था। उसके दो दिन बाद ही दोनों भाई रामनिवास, मांगीलाल व गांव के नीरज मीणा, रामकरण मेघवाल, ओमप्रकाश जोधराज के बुलाने पर उसके घर कोटडी चले गए। वहां पर जोधराज, नन्दकिशोर निवासी कडैयावन मिले जिन्होंने एक लड़की रानी के गले में माला डलवाकर रामनिवास की शादी रानी से करा दी। शेष पैसों का तकाजा करने पर नन्दलाल व जोधराज को 90,000 रुपए दे दिए। शादी से पहले रानी के साथ नजमा निवासी कोटा भी उसके साथ थी।