19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सौतेले पिता ने किया बलात्कार, गर्भवती हुई नाबालिग

जिले के एक थाना क्षेत्र में कलयुगी पिता ने नाते आई पत्नी की मृत्यु के बाद अपनी सौतेली 13 वर्षीय पुत्री के साथ बलात्कार किया।

less than 1 minute read
Google source verification
daughter rape by step father in baran

सांकेतिक तस्वीर

बारां। जिले के एक थाना क्षेत्र में कलयुगी पिता ने नाते आई पत्नी की मृत्यु के बाद अपनी सौतेली 13 वर्षीय पुत्री के साथ बलात्कार किया। करीब तीन माह की गर्भवती हो जाने पर किशोरी ने अपने मामा को घटना की जानकारी दी। इस पर मामा ने किशोरी के साथ पुलिस थाने पहुंचकर सौतेले पिता पर बलात्कार का प्रकरण दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि 10 वर्ष पहले पति की मृत्यु हो जाने पर महिला ने नाता प्रथा के साथ विवाह किया था। वह अपने साथ तीन वर्षीय पुत्री व 10 वर्ष के पुत्र को साथ लेकर आई थी। विवाह के उपरांत यहां भी उसे दो बच्चे हुए। 10 माह पूर्व महिला की मृत्यु हो गई तो एक-डेढ़ माह बाद रात को सौतेले पिता ने 13 वर्षीय पुत्री के साथ बलात्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें : जयपुर में चार्जिंग के समय इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग, परिवार के तीन लोग झुलसे

इसके बाद किशोरी तीन माह की गर्भवती हो गई। अपने साथ हो रहे बलात्कार की जानकारी डर के चलते किशोरी किशोरी ने किसी को नहीं दी। गर्भवती होने पर उसने अपने मामा को घटना की जानकारी दी। शनिवार को किशोरी अपने मामा व बड़ी मां के साथ पुलिस थाने आई।

जहां पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसका मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलवाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें : पेड़ से टकराई बाइक : पिता-पुत्र की मौत, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया