15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में उछलकर गिरे दंपती

National Highway-27 Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में महिला की मौत हो गई और पति की हालत गंभीर है।

2 min read
Google source verification
Baran Accident

घटनास्थल की फोटो: पत्रिका

Tractor-Trolley And Bike Collision: बारां जिले के भंवरगढ़ क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर तेजाजी के थानक के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई और पति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे कोटा रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को बारां की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक दंपती आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी उछलकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पत्नी की मौत पति गंभीर घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में मदद की। ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए नजदीकी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उपचार के दौरान 45 साल की महिला द्रौपदी बाई गुर्जर ने दम तोड़ दिया। वहीं उसके पति घनश्याम गुर्जर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे कोटा रेफर कर दिया जहां इलाज जारी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका द्रौपदी बाई गुर्जर का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल घनश्याम गुर्जर को बेहतर उपचार के लिए कोटा रेफर कर दिया है। दोनों बारां जिले के सादर थाना क्षेत्र के मियांडा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल की टक्कर से हुआ है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल पहुंचते ही शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।