24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुर्जुग दम्पती की सिर पर वारकर हत्या, करता था लाखों का लेनदेन

शहर के निकट मंडोला गांव में बुधवार रात अज्ञात जनों ने धारदार हथियारों से सिर पर वार कर बुजुर्ग दम्पती की हत्या कर दी। वारदात का पता गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पता चला। बुर्जुग दम्पती अकेले ही रहते थे।

2 min read
Google source verification
Elderly couple killed in Baran

बारां। शहर के निकट मंडोला गांव में बुधवार रात अज्ञात जनों ने धारदार हथियारों से सिर पर वार कर बुजुर्ग दम्पती की हत्या कर दी। वारदात का पता गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पता चला। बुर्जुग दम्पती अकेले ही रहते थे। उनके दो पुत्र गांव से दूर अलग रहते है। मृतक रामकल्याण राठौर [80] ब्याज पर रुपए लेन-देन का कार्य करते थे। पुलिस को आशंका है कि इसी लेनदेन को लेकर हत्या की गई। मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मंडोला निवासी रामकल्याण राठौर अपनी पत्नी लटूर बाई [75] के साथ घर पर अकेले रहते थे। उनके पास 22 बीघा जमीन है। साथ ही वे ब्याज पर रुपए भी देते थे। उनका बड़ा पुत्र चंद्रमोहन बारां शहर और छोटा पुत्र माणकचंद पास ही मंडोला छापर गांव में रहते है। गुरुवार सुबह आसपास के लोगों को वारदात का पता लगा तो उन्होंने छोटे पुत्र माणकचंद को सूचना दी। इस पर वह मौके पर पहुंचा तो उसके माता-पिता मृत मिले। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा और कोतवाली प्रभारी राजेश खटाणा मौके पर पहुंचे।

धारदार हथियार से वार
पुलिस के अनुसार मृतक रामकल्याण के सिर पर किसी धारदार हथियार से दो गहरे वार किए गए थे, जबकि लटूर बाई के सिर पर तीन घाव मिले। मृतका के गले में स्कार्फ का फंदा लगा हुआ था। संभवत: हथियार से वार करने से पहले लटूर बाई का गला भी घोंटा गया। पुलिस ने दोनों शवों का चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।

यह भी पढ़ें : जुड़वा बेटों को लेकर कुएं में कूदी महिला, मां व एक बेटे की मौत, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

नहीं हुई लूटपाट
पुलिस के अनुसार मौके पर मिले साक्ष्य से प्रथम दृष्टया यह वारदात लूटपाट के इरादे से नहीं की गई। मृतक रामकल्याण के अंगुली में अंगूठी और लटूर बाई की अंगुलियों व कान में सोने के जेवर पहने हुए मिले। घर से भी किसी महंगी वस्तु को चुराकर ले जाने की जानकारी नहीं मिली।

करता था लाखों का लेनदेन
पुलिस के अनुसार मृतक रामकल्याण ब्याज पर लेनदेन का काम भी करता था। उसने करीब 15 लाख रुपए ब्याज पर दे रखे थे। इससे प्रथम दृष्ट्या लेनदेन के विवाद को लेकर वारदात की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : बेकाबू कार हाइवे से नाले में गिरी, डूबे पांच लोगों को बचाया, हादसे को देख हर कोई सिहर उठा

-मृतक ब्याज पर लेनेदेन का काम करता था। उसने एक दर्जन लोगों को करीब 15 लाख रुपए उधार दे रखे थे। इससे प्रथम दृष्ट्या लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। टीमें प्रकरण का खुलासा करने में जुटी हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
- राजेश खटाणा, थानाधिकारी कोतवाली बारां