14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तुम लोग मुझे ढूंढ रहे हो…, और मैं तुम्हारा यहां इंतजार कर रहा हूं ’

मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए एंटी लार्वा गतिविधियां शुरू कर दी गई है। गठित की गई चिकित्सा टीमों ने घर-घर दस्तक देना शुरू कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Seasonal Diseases

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

राजस्थान के बारां जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए एंटी लार्वा गतिविधियां शुरू कर दी गई है। गठित की गई चिकित्सा टीमों ने घर-घर दस्तक देना शुरू कर दिया है। खुद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी गांव में पहुंचकर कूलर, टंकियों में लार्वा को देखकर उनका निस्तारण करा रहे है, लेकिन अस्पताल परिसर में एंटी लार्वा गतिविधियां नहीं की जा रही हैं। यहां जिला अस्पताल परिसर में ही कई दिनों से गंदा पानी जमा हो रहा है। उसमें मच्छर पनप रहे हैं, मच्छर वार्डो में मरीजों को ओर बाहर तिमारदारों की सेहत बिगाड़ रहे हैं।

प्याऊ से राहत लेकिन गंदगी से हैं आहत
एमसीएच विंग परिसर में गायनी वार्ड के बाहर गेट के सामने ही प्याऊ लगाई हुई है, लेकिन प्याऊ से निकलने वाले पानी की निकासी के इंतजाम नहीं किए हुए हैं। प्याऊ पर मरीजों के तीमारदार खाने-पीने के बर्तन और हाथ-मुंह भी यहीं धोते हैं। इसके पानी में बची हुई खाद्य सामग्री फैंकी जा रही है। लेकिन जल निकास नहीं होने से कीचड़ जमा हो रहा है। इसमें ढेरों मच्छर पनप रहे हैं। व्यवस्थित रूप से नालियां नहीं होने तथा नियमित रूप से प्रभावी सफाई नहीं होने से यह स्थान शूकर और मच्छरों का बसेरा बन गया है। जबकि अस्पताल की व्यवस्था के लिए अलग-प्रभारी नियुक्त किए हैं, लेकिन वह भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : एक से ज्यादा बीमारियां तो इलाज के लिए अलग-अलग दिन आओ

शहर में आशाएं सर्वे कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में टीमें जुटी हुई है। कार्यालय व आवसीय परिसर में साफ-सफाई की जिम्मेदारी सम्बंधित की होती है। इस पर जुर्माना का प्रावधान भी है। नगरपिरषद को फोगिंग कराने और खाली प्लाट से जल निकास कराकर मिट्टी भराने की कार्रवाई करने को कहा गया है।
डॉ. राजेन्द्र कुमार मीणा, डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य)

यह भी पढ़ें : लंपी वायरस से बचाव के लिए आ गई कारगर वैक्सीन, 5 हजार डोज मंगाए

याद दिला रहे अमिताभ का फेमस डायालॉग:
अस्पताल के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय (एमसीएच) के मुख्य द्वार से साइकिल स्टैंड तक जमा पानी में पनप रहे मच्छरों शायद 1975 में रिलीज अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म दीवार का फेमस डॉयलॉग 'तुम लोग मुझे ढूंढ रहे हो..., और मैं तुम्हारा यहां इंतजार कर रहा हूं ’ कहते हुए भिनभिना रहे हैं। चिकित्सा टीमें मच्छरों का लार्वा समाप्त करने के लिए गांव और घरों के कूलर, टंकियों की खाक छान रही है, लेकिन मच्छर है कि अस्पताल के गेट पर ही स्वास्थ्य विभाग का इंतजार कर रहे हैं।