8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंपी वायरस से बचाव के लिए आ गई कारगर वैक्सीन, 5 हजार डोज मंगाए

लंबी वायरस की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदम, गोट पॉक्स वैक्सीन से किया जाएगा बचाव...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Manish Gite

•

Updated: 1 Sep 2022, 5:56 PM IST

lamy1.png

बुरहानपुर। पशुओं में तेजी से फैल रहे लंपी वायरस (lampi virus ) संक्रमण की रोकथाम के लिए पशुओं को गोट पॉक्स वैक्सीन (goat pox vaccine) लगाई जाएगी। शहरी सहित ग्रामीण अंचलों में पशुओं के शरीर पर वायरस का संक्रमण दिखाई देने के बाद कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग के अफसरों को तलब कर समीक्षा की। प्रशासन द्वारा पशुओं का टीकाकरण (vaccination) करने के लिए गोट पॉक्स वैक्सीन के 5 हजार डोज की डिमांड भेजी गई है।

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार जिलेभर में करीब 50 से अधिक पशुओं में लंपी वायरस संक्रमण असर देखने को मिल रहा है। वायरस की रोकथाम के लिए कोशिश की जा रही है। पशु पालकों को मैसेज के माध्यम से लंपी वायरस के लक्षण बताने के साथ रोकथाम के उपाय भी समझाया जा रहा है। जिलास्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, किसी भी गांव में वायरस से संक्रमित पशु की जानकारी मिलने पर तत्काल डॉक्टर्स की टीम को रवाना कर प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

गांवों में लंपी का असर

नेपा नगर सहित अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं में लंपी वायरस का असर देखने को मिल रहा है। ग्राम सीवल में पिछले दिनों कुछ पशुओं में यह वायरस मिला था। अब ग्राम पलासुर में भी पशुओं में इस वायरस के लक्षण देखे गए हैं। ग्राम के यासीन मंसूरी ने बताया पशुओं पर वायरस का असर है, लेकिन यहां एक भी पशु को अब तक टीका नहीं लगाया गया है। जिससे यह बीमारी अन्य पशुओं में भी फैलने की आशंका बढ़ गई है।

पशुओं का होगा टीकाकरण

जिलेभर में पशुओं के अंदर वायरस के लक्षण दिखाई देने के बाद प्रशासन ने प्राथमिक स्तर पर संक्रमण की रोकथाम के लिए पशुओं को गोट पॉक्स वैक्सीन का टीकाकरण करने का निर्णय लिया है। पशु चिकित्सा विभाग ने 5 हजार से अधिक वैक्सीन के डोज खरीद ली है। संभावित गुरुवार से पशुओं का टीकाकरण शुरू होगा। सबसे पहले यह डोज संक्रमित दिखाई दे रहे पशुओं को लगाई जाएगी।