5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबर : सितम्बर में शुरू होगी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया

नेशनल टीम के निरीक्षण से पहले अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा, जनवरी-फरवरी में बारां पहुंचेगी नेशनल टीम  

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jan 07, 2024

खुशखबर : सितम्बर में शुरू होगी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया

खुशखबर : सितम्बर में शुरू होगी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया

जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में इसी शिक्षा सत्र में पहला बैच शुरू कर दिया जाएगा। इसकी शुरूआत 100 सीटों से की जाएगी। इसी तैयारी को लेकर शनिवार को मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. सीपी मीना व आरएसआरडीसी के परियोजना निदेशक मनोज माथुर ने मेडिकल कॉलेज झालवाड़ की तीन सदस्यीय टीम के साथ मेलखेड़ रोड स्थित एकेडमिक ब्लॉक का निरीक्षण किया तथा मौके पर मिली कमियों को चिन्हित कर उन्हें दुरूस्त करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि नोडल की ओर से नेशनल मेडिकल कौंसिल (एनएमसी) को लेटर ऑफ परमिशन (एलओपी) दिया जा चुका है। एलओपी मिलने के बाद अब जनवरी माह के अंत में या फरवरी माह में एनएमसी की टीम निरीक्षण करने पहुंच सकती है। निरीक्षण के बाद एनएमसी की ओर से प्रवेश और बैच शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। इसकी पूर्व तैयारियों के तहत करीब 12 सदस्यीय संयुक्त टीम ने शनिवार को जायजा लेकर मौके पर समीक्षा की।

बजट का मिला आश्वासन

जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने के बाद संवेदक कंपनी की ओर से 22 जुलाई 2022 से कार्य शुरू कर दिया था। इसके तहत सत्र 2023-24 में मेडिकल कॉलेज में प्रवेश व पढ़ाई शुरू करने का लक्ष्य था। एकेडमिक भवन का कार्य 21 जनवरी 2024 तक कार्य पूर्ण होने का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन कुछ माह बजट के चलते देरी हो गई। अब उच्च स्तर से बजट को लेकर आश्वासन मिलने के बाद संवेदक फर्म की ओर से वापस काम तेज कर दिया गया है।

कमियों को किया चिन्हित, दिए निर्देश

मेेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक, गल्र्स व बॉयज हॉस्टल, मैस ब्लॉक, टीङ्क्षचग स्टॉफ क्वाटर्स, इंडोर स्पोट््र्स भवन, लैब एवं बाउंड्रीवॉल आदि का कार्य पूरा हो चुका है। शनिवार को निरीक्षण करने पहुंची टीम ने इन सब कार्यों का जायजा लिया तथा नेशनल मेडिकल कौंसिल की टीम एलओपी के लिए पहुंचने से पहले कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। टीम में झालावाड़ मेडिकल कॉलेज से डॉ. पी झंवर, डॉ. पंकज कुमार गुप्ता, डॉ. मनोज शर्मा तथा परियोजना निदेशक मनोज माथुर, नोडल अधिकारी सीपी मीणा व एईएन ओम प्रकाश, जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. सतीश अग्रवाल समेत जिला अस्पताल की टीम सदस्य शामिल थे।

100 सीटों के लिए इसी सत्र में प्रवेश शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत एनएमसी को निरीक्षण के लिए एलओपी दी गई है। इसी जनवरी-फरवरी में एनएमसी की टीम निरीक्षण कर परमिशन देती है तो आगामी अगस्त-सितम्बर 2024 में बैैच मिल जाएगा ओर पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
सीपी मीणा, नोडल अधिकारी, बारां मेडिकल कॉलेज