
source photo
35 किमी सडक़ में 2 साल की देरी होने का मामला
बारां. सार्वजनिक निर्माण विभाग के दो डिवीजन के बीच फंसे सीसवाली-समसपुर-बारां तक के अधूरे पड़े रोड का निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। राज्य सरकार की ओर से बजट घोषणा 2022-23 के तहत स्टेट हाइवे 37 सीसवाली-बारां की 35 किमी लम्बी और 7 मीटर चौड़ी सडक़ निर्माण की घोषणा की गई थी। इसके लिए करीब 72 करोड़ की राशि स्वीकृत है। इसमें से करीब 56 करोड़ की लागत से सिविल वर्क होना है। स्वीकृति आदेशों के तहत नवंबर 2023 में कार्य पूर्ण किया जाना था, लेकिन सितंबर 2025 तक भी अधूरा पड़ा है। अब जिम्मेदारों की ओर से सब कुछ ठीक रहता है और भुगतान समेत अन्य व्यवधान नहीं रहता है तो आगामी तीन माह में कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।
मार्ग का अधूरा निर्माण, लोग हो रहे परेशान
उल्लेखनीय है कि अन्ता विधानसभा क्षेत्र के सीसवाली कस्बा समेत क्षेत्र के रायथल, बलदेवपुरा, सीमली, आंकेड़ी, समसपुर व आसपास के कई गांव-ढाणी को जिला मुख्यालय से जोडऩे वाले स्टेट हाइवे 37 की यह करीब 35 किमी सड$क से क्षेत्र के हजारों किसानों, ग्रामीणों की आवाजाही रहती है। बरसों से सड$क खराब रहने, स्वीकृति के बाद भी कार्य में देरी व बारबार निर्माण कार्य बंद होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड$क दो डिविजन में बटी हुई है। स्वीकृत 35 किमी में से 25 किमी मांगरोल व 10 किमी बारां डिवीजन में है।
पत्रिका ने उठाया मुद्दा
लोगों ने पत्रिका को पीड़ा बताते हुए मुद्दा उठाने की बात की तो राजस्थान पत्रिका ने 18 नवंबर 2023 के अंक में ‘इस माह पूरा होना था निर्माण, अब दो माह और लगेंगे’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद हाल ही में 16 सितंबर 2025 के अंक में ‘देखो निर्माण विभाग के हाल, 35 किमी सड$क में लगा दिए दो साल’ शीर्षक से फिर खबर प्रकाशित की गई। इसमें मांगरोल डिविजन में करीब 1.25 किमी में डामर रोड व करीब 1 किमी में सीसी रोड बकाया होने का हवाला दिया गया। खबर प्रकाशित होने पर निर्माण विभाग के अलावा संवेदक फर्म के जिम्मेदार भी जागे ओर उसी दिन से प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अब 2-3 दिन में डामरीकरण पूर्ण हो जाएगा। सीसी का भी बेड तैयार किया जा रहा है।
पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद कार्य शुरू करा दिया था। छत्रपुरा-मूंडला के बीच डामरीकरण भी हो गया है। शेष डामरीकरण दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। सीसी का बेड तैयार किया जा रहा है। बारां डिवीजन क्षेत्र का काम भी शुरू करने की तैयारी चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो 3 माह में पूरा काम होने की उम्मीद है।
नितेश मीणा, एईएन कार्यवाहक, सीसवाली-मांगरोल, डिवीजन
Updated on:
29 Sept 2025 01:29 pm
Published on:
29 Sept 2025 01:28 pm
