
source patrika photo
नशे पर वार, अंता और छबड़ा में कार्रवाई
अंता . अवैध मादक पदार्थाें की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को 15 सौ ग्राम गांजा ले जाते तस्कर को पकड़ा है।
पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन व सोजीलाल मीना वृताधिकारी वृत अन्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अंता थानाधिकारी दिग्विजय ङ्क्षसह ने बताया कि टीम को अन्ता में गश्त करते हुये एनटीपीसी दांयी मुख्य नहर की पुलिया की तरफ एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते हुए दिखा। वो पुलिस जाप्ता को देखकर वापस भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे डिटेन कर डिटेन पूछताछ की। इस पर उसने अपना नाम मुकेश पुत्र धनराज निवासी बालाखेडा बताया। आरोपी के पास थैले में 1.5 किलो गांजा बरामद किया गया। उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण का अनुसंधान थानाधिकारी सीसवाली करेंगे। पुलिस आरोपी से गांजा रखने व बेचने के बारे में पूछताछ कर रही है।
शराब के 131 पव्वे, 33 बीयर जब्त
छबड़ा . उपखण्ड की पाली थाना पुलिस ने अवैध शराब की रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार कर देशी व अंग्रेजी शराब के कुल 131 पव्वे व 33 बीयर •ाब्त की है। थानाधिकारी विष्णु प्रसाद पंकज ने बताया कि अवैध शराब की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने उनके नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए कुङ्क्षलजरा गांव के पास खेतों से कुङ्क्षलजरा गांव निवासी नरेश लोधा को गिरफ्तार कर उसके कब्•ो से देशी शराब के 78 पव्वे, अंग्रेजी शराब के 53 पव्वे व 33 बीयर •ाब्त की है तथा आरोपी के पास से शराब बेचान के 1770 रुपये भी जब्त किए हैं।
Published on:
07 Jun 2025 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
