
बारां-अकलेरा राष्ट्रीय राजमार्ग की परवन नदी की पुलिया पर गुरुवार दोपहर हुई कार व बाइक भिड़ंत के बाद चकनाचूर बाइक और क्षतिग्रस्त कार।
Rajasthan Road Accident: बारां-अकलेरा राष्ट्रीय राजमार्ग की परवन नदी की पुलिया पर गुरुवार दोपहर हुई कार और बाइक भिड़ंत में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि पीछे सवार दूसरे व्यक्ति को गंभीरावस्था में झालावाड़ अस्पताल रेफर किया गया। उसका उपचार चल रहा है।
सारथल थाना के सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम सुमन ने बताया कि अकलेरा मार्ग स्थित परवन नदी की पुलिया पर कार और बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक चालक झालावाड़ जिले के रीछवा निवासी शंकरलाल पुत्र मधु लाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पीछे सवार हरनावदाशाहजी क्षेत्र के कंडारी निवासी धनरूप पुत्र फूलचंद को गंभीर हालत में इलाज के लिए झालावाड़ रेफर किया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक उछलकर कार के सामने वाले कांच से टकराते हुए उसमें फंस गया। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सारथल व अकलेरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। सारथल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
Updated on:
29 Nov 2024, 10:46 AM IST
Published on:
29 Nov 2024, 10:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.