
source patrika photo
जिले के 20 थानों में एक साथ हुई बलवा परेड, प्रदर्शनकारियों व दंगाइयों से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास
बारां. शहर के सदर थाने में पुलिस पर पथराव के बाद लाठी चार्ज को देखकर लोग सकते में आ गए। जहां एक और आवश्यक संसाधनों से लैस हो कर पुलिसकर्मी पथराव करने वालों को लाठी चार्ज कर के दौड़ाते नजर आए। तो वहीं प्रदर्शनकारी लोग नारेबाजी करते हुए थाने के पुलिसकर्मियों पर पथराव करते दिखे।
देखकर लौग चौंके
दरअसल मामला यह था कि, जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के विशेष दिशा निर्देशों पर थानों के पुलिसकर्मियों द्वारा उक्त डेमो प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। एएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश के तहत रविवार को जिले के सभी 20 थानो पर दंगा बलवा परेड का डेमो पर प्रदर्शन किया गया था। यह देखकर आते जाते लोक चौंक कर नजारे को देखने लगे।
इस दौरान जहां एक और दंगा करने वाले स्वयं पुलिसकर्मी ही सादावर्दी में प्रदर्शनकारी बनकर हाथों में पत्थर लेकर पुलिस पर पथराव करते नजर आए, वहीं दूसरी ओर सभी आवश्यक संसाधनों से लैस होकर पुलिसकर्मी दंगाइयों व प्रदर्शनकारियों से निपटते और उनको परिसर में को दौड़ाते दिखे। इस डेमो के माध्यम से ऐसे समय में किस तरह दंगाइयों को काबू किया जाए, इसका डेमो करके प्रशिक्षण दिया गया। हालांकि ऐसे डेमो प्रदर्शन वर्ष में एक या दो बार पुलिस लाइन में आयोजित किए जाते थे। लेकिन नवनियुक्त एसपी अभिषेक अंदासु ने जिले के सभी थाना स्तर पर ही डेमो प्रदर्शन करने की दिशा निर्देश जारी किए थे। ऐसा प्रयोग जिले में पहली बार किया गया है।
Published on:
11 Aug 2025 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
