27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : मोबाइल फोन चार्ज में लगा रहे युवक को लगा 11 हजार वोल्ट का झटका, दो की मौत और एक गंभीर घायल

Rajasthan News : राजस्थान के बारां जिले के कस्बाथाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
baran news

Baran News : राजस्थान के बारां जिले के कस्बा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रोड पर 11 केवी की लाइन से करंट फैल गया। जिससे घरेलू उपकरण भी पूरी तरह से जल गए। इस बीच कपिल कश्यप नाम का युवक मोबाइल चार्ज पर लगा रहा था। अचानक करंट फैलने से उसका भाई धर्मेंद्र और भाभी चांदनी भी बेहरमी से चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में तेज रफ्तार कार ने डीआईजी के बेटे सहित दो लोगों को उड़ाया

हादसे में शिकार घायलों को जल्दी से कस्बा थाना अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद दो युवकों को अस्पताल रेफर किया गया। दोनों युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। घायल महिला को केलवाडा के लिए रेफर किया गया है। आपको जानकारी से अवगत करा दें कि महिला चांदनी कश्यप के पति की मौत पिछले दिनों पहले ही कोटानाका के पास सड़क दुर्घटना में हुई है। पूरे परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें : जिसे ललित बताया, वह यूपी का जुनैद निकला, पूरा माजरा जानकर उड़ जाएंगे आपके होश?