
Mallikarjun Kharge
Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव की डेट का ऐलान होने के तुरंत बाद भाजपा ने राजस्थान में अपनी पहली लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। उसके बाद से पूरे राजस्थान में चर्चा है कि कांग्रेस की पहली लिस्ट कब आएगी। बारां में आज इस सवाल पर ताजा अपडेट आया है। बारां में मीडिया के इस सवाल कि राजस्थान में कांग्रेस की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कब आएगी। तो इसका बेबाकी से जवाब देते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कहा, 18 अक्टूबर को लिस्ट आ जाएगी। इस सूचना को और पक्का कर दिया है राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने। बारां में राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया, परसों (18 अक्टूबर) हमारी CEC की बैठक है। उम्मीद है कि उस दिन हम ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर देंगे।
18 अक्टूबर को है केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शनिवार 15 अक्टूबर को दिल्ली में 15 जीआरजी स्थित कांग्रेस वाररूम में हुई है। कमेटी ने सभी 200 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की है। अब 18 अक्टूबर को केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर चर्चा होगी। यह बैठक 18 अक्टूबर को खत्म होगी। बताया जा रहा है उसी के बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट का ऐलान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की लिस्ट पर राज्यवर्धन राठौड़ का बड़ा बयान, बताया किस वजह से हो रही है देरी
सीईसी बैठक के बाद होगा एलान
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पत्रकारों से कहा, बैठकों का दौर लगातार चलता रहेगा। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा सीईसी की बैठक के बाद हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की पहली लिस्ट पर आई बड़ी खबर, टिकट पर सीएम अशोक गहलोत का दिल्ली में बड़ा बयान
Updated on:
16 Oct 2023 05:52 pm
Published on:
16 Oct 2023 05:40 pm

बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
