5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

सितंबर में आएंगे 19 पर्व, आध्यात्मिक दृष्टिकोण से इन त्योहारों का विशेष महत्व

सितंबर का आरंभ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि से हो गया है। इस माह में आने वाले त्योहारों का विशेष महत्व है। यही नहीं व्रत त्योहार के साथ-साथ ग्रह गोचर के लिहाज से भी यह महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है।

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Sep 03, 2024

सितंबर का आरंभ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि से हो गया है। इस माह में आने वाले त्योहारों का विशेष महत्व है। यही नहीं व्रत त्योहार के साथ-साथ ग्रह गोचर के लिहाज से भी यह महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है।

सितंबर का आरंभ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि से हो गया है। इस माह में आने वाले त्योहारों का विशेष महत्व है। यही नहीं व्रत त्योहार के साथ-साथ ग्रह गोचर के लिहाज से भी यह महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है।

तीज-त्योहार मनाने में गुजरेगा पूरा माह, गणेशोत्सव की रहेगी धूम

बारां. सितंबर का आरंभ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि से हो गया है। इस माह में आने वाले त्योहारों का विशेष महत्व है। यही नहीं व्रत त्योहार के साथ-साथ ग्रह गोचर के लिहाज से भी यह महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने कजरी तीज, गणेश चतुर्थी, पितृ पक्ष, हरतालिका तीज समेत अन्य त्योहार भी मनाए जाएंगे। सनातन धर्म में वैसे तो हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित माना जाता है, लेकिन सितंबर में 19 दिन भक्ति के माहौल में गुजरेंगे। इस तरह पूरा महीना व्रत त्योहार से भरा रहेगा।

छह को हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी सात को

ये व्रत और त्योहार हैं खास : छह को हरतालिका तीज और वाराह जयंती है। सात को गणेश चतुर्थी पर्व मनाया जाएगा। आठ को ऋषि पंचमी है। नौ को स्कंद षष्ठी व्रत किया जाएगा। 10 को ललिता सप्तमी और ज्येष्ठ गौरी आवाहन है। 11 को राधा अष्टमी व्रत है और महालक्ष्मी व्रत आरंभ होगा। 12 को गणेश प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। 14 को परिवर्तिनी एकादशी व्रत है। 15 को वामन जयंती, ओणम और भुवनेश्वरी जयंती है। 16 को विश्वकर्मा पूजा और कन्या संक्रांति है। 17 को अनंत चतुर्दशी, पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत है। 18 को पितृपक्ष की शुरुआत, प्रतिपदा श्राद्ध, चंद्रग्रहण आंशिक और भाद्रपद पूर्णिमा है। 19 को आश्विन मास प्रारंभ होगा। 21 को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी है। 24 को कालाष्टमी और मासिक कालाष्टमी मनाई जाएगी। 25 को अश्विन कृष्ण नवमी नवमी श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत है। एवं 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी व्रत है।


बड़ी खबरें

View All

बारां

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग