22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां एक कटोरी में दूध पीते हैं नाग और इंसान, नजारा देख हर कोई हैरान, देखें तस्वीरें

बारां के सीसवाली कस्बे में श्राद्ध पक्ष पूर्णिमा पर रविवार को तेजाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। नाग के साथ घोड़ला घोडी पर झांकी आकर्षण का केन्द्र रही।
less than 1 minute read
Google source verification

फोटो पत्रिका

Baran News: बारां के सीसवाली कस्बे में श्राद्ध पक्ष पूर्णिमा पर रविवार को तेजाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। नाग के साथ घोड़ला घोडी पर झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। नाग को गुर्जर समाज के मन्दिर से लाया गया। वहीं नागदेवता व गोडला ने एक ही कटोरी में दूध पीया।

शोभायात्रा लोक देवता वीर तेजाजी ताखाजी महाराज के स्थान कृषि मंडी प्रांगण से पूजा-अर्चना करने के बाद जयकारों के साथ हाथ में निशान लेकर गाजे बाजे के साथ रवाना हुई।

यह जो मांगरोल रोड, नगरपालिका के पीछे, गढ के बालाजी, गोल चबूतरा, टनाटन गणेश मोहल्ला, कुहारों की टेक, नाइयों का चौक होती हुई वापस मण्डी प्रांगण तेजाजी के थानक पर पहुंची। शनिवार रात्रि को जागरण हुआ।