झालावाड़. शहर में पेयजल के लिए कालीसिंध बांध से पानी छोड़ा गया, लेकिन कई जगह एनिकटों में गेट लगे होने से अभी पीपीजी देह तक पानी नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में रविवार को कालीसिंध नदी में बने एक एनिकट के गेट खोले गए। इस मौके पर कर्मचारी हुकम, पूरीलाल, दिलीप, दिनेश, रामदयाल जोशी, चौथमल आदि ने गेट ऊपर किए। पर्याप्त जल सप्ताई नहीं होनेसे रविवारको भी कई झालावाड़ के कई मोहल्लों में नलों में पानी नहीं आया।