इधर जिले के किशनगंज क्षेत्र के कागला बमोरी गांव स्थित पार्वती नदी में टापू पर दो दिन तीन रात से फंसे चार युवकों को एसडीआर एफ व एनडीआरएफ टीम के जवानो ने रेस्क्यू करके सुरक्षित निकाला। युवक दो दिन पूर्व नदी में बजरी खनन करने गए थे। नदी में तेज बहाव आने से फंस गए थे। किशनगंज सीआई चन्द्रप्रकाश जवाली ने बताया कि शु₹वार दोपहर बाद ग्रामीणो ने कागला बमोरी गांव के समीप पार्वती नदी के टापू पर चार युवको के फंसे होने की सूचना दी थी। इसके बाद मौके पहुंचकर एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की दो टीमें शुक्रवार देर शाम को पहुंची, बाद में अंधेरा होने से अभियान शुरू नहीं किया जा सका।