24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शास्त्री मार्केट में बना रखा था अवैध दवाओं का गोदाम, 4.20 लाख की एलोपैथिक दवायें सीज

ड्रग विभाग ने शहर के शास्त्री मार्केट के एक अवैध गोदाम पर छापा मार दिया। बिना लाइसेंस संचालित गोदाम से लाखों रुपये की दवाएं जब्त कर लीं।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। ड्रग विभाग ने शहर के शास्त्री मार्केट के एक अवैध गोदाम पर छापा मार दिया। बिना लाइसेंस संचालित गोदाम से लाखों रुपये की दवाएं जब्त कर लीं।

जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह और सहायक आयुक्त (औषधि) संदीप कुमार निर्देश पर औषधि निरीक्षक राजेश कुमार एवं अनामिका अंकुर जैन ने कोतवाली क्षेत्र स्थित शास्त्री मार्केट में दबिश दी। आरोप है कि बिना वैध लाइसेंस के गोदाम में भारी मात्रा में दवाओं का भंडारण किया जा रहा था।

4.20 लाख की दवाएं सीज, चार नमूने जांच को भेजे

मेसर्स नीलू फार्मा के मालिक सत्यभान गुप्ता के गोदाम पर छापामार कार्रवाई में करीब 4 लाख 20 हजार रुपये की एलोपैथिक औषधियां बरामद की गईं। टीम ने मौके पर ही स्टॉक को सीज कर दिया। वहीं चार संदिग्ध दवाओं के नमूने एकत्र कर राजकीय प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

जांच के बाद अदालत में दाखिल होगा परिवाद

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट और विवेचना पूर्ण होने पर न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद शास्त्री मार्केट में हड़कंप मच गया है। सवाल यह है कि बिना लाइसेंस इतने बड़े पैमाने पर दवाओं का स्टॉक आखिर कब से चल रहा था।