
makar rashi me chandrma ka prabhav
Aries (मेष)
काम पूरे हो सकते हैं। आज आपको करियर और निवेश के क्षेत्रों में कुछ नए और शानदार मौके भी मिल सकते हैं। पैसों की और परिवार की स्थिति पर आपको पूरा ध्यान देना चाहिए। आपका मनोबल बढ़ सकता है। मन भी बहुत मजबूत रहेगा। आपके सामने कई मौके आ सकते हैं और आज आप जिनकी मदद करेंगे, वे बहुत जल्दी ही आपके अहसान चुका देंगे। साथ काम करने वाले आपकी बातों से जल्दी ही सहमत भी हो जाएंगे। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। आपकी मानसिक संतुलित रहेगी और इससे आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशी मिल सकती है। बिजनेस भी अच्छा चलेगा। परिवार की पूरी मदद मिल सकती है।
Taurus (वृष)
अधूरी इच्छाएं आज पूरी करने के लिए आप मेहनत करेंगे और आपकी इच्छाएं पूरी भी हो सकती हैं। आपकी मेहनत से सफलता मिलेगी। आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बहुत प्रबल रहेंगी। अपने लक्ष्यों पर आज एक बार नए सिरे से विचार करें। इस बात की ज्यादा चिंता न करें कि दूसरे लोग क्या सोचते हैं। आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको जरूरी मदद मिलती जाएगी। आप लोगों से अपने काम निकलवाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे।
Gemini (मिथुन)
आपका प्रभाव लोगों पर रहेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। धैर्य और एकाग्रता आज आपके लिए बहुत जरूरी है। कन्फ्यूजन भी दूर हो सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल सकता है। कानूनी मामलों में समय का ध्यान रखें।
cancer (कर्क)
आज आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। शांति से दिन निकाल लें। आपके लिए अच्छा रहेगा कि अपने नियमित काम से हटकर कोई नया काम करें। नए लोगों से मिलें। नए स्थान पर घूमने जा सकते हैं। फालतू चिंता और डर दिमाग से निकाल दें। आज कुछ ऐसे लोगों के साथ आपके संबंधों में सुधार हो सकता है। जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण है। विवाहित लोगों को आज जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। साथ काम करने वाले और आसपास के लोग आपकी मदद करेंगे।
Leo (सिंह)
कोई पार्टटाइम काम आज आपकाे मिल सकता है। ऑफिस में साथ काम करने वालों से आपके संबंधों में अचानक बदलाव भी आ सकता है, जो आपके फेवर में ही रहेगा। घर-परिवार के मामलों पर आपको पूरा ध्यान देने की जरूरत भी है। किसी भी बातचीत या सौदेबाजी में खुली और साफ बात करना आपके हित में रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण काम निपटाने होंगे।
Virgo (कन्या)
काम और जिम्मेदारियां आपके सामने आज भी रहेंगी, लेकिन कुछ काम आप आसानी से कर लेंगे। दोस्त और आसपास के कुछ लोग जो आपसे जुड़े हुए हैं वो आपसे किसी बड़े काम की उम्मीद कर सकते हैं। पार्टनरशिप के उलझे हुए मामले आप सुलझा सकते हैं। पुराने दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे। पुराने विवाद भी सुलझाने की कोशिश करेंगे और स्थिति अपने फेवर में कर लेंगे। प्रेमी या किसी रिश्तेदार के साथ अनबन खत्म हो सकती है। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं।
Libra (तुला)
आज आप किसी पुरानी समस्या की जड़ तक जाने की कोशिश करेंगे। कुछ खास काम और जिम्मेदारियां आपको पूरी करनी पड़ सकती हैं। कामकाज में दोस्तों और भाइयों की मदद से काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। कन्फ्यूजन और अनिश्चितता की स्थिति खत्म हो सकती है। सुधार और विचार करने का दिन है। मनोरंजन के लिए भी समय मिल सकता है। महत्वपूर्ण काम निपटाने में परिवार की मदद मिल सकती है।
Scorpio (वृश्चिक)
किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें सब ठीक हो जाएगा। लोगों से मिलने और करियर में बदलाव के अवसर अचानक सामने आ सकते हैं। आज आप जीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव का मन बना सकते हैं। आप बातूनी मूड में रहेंगे। अपने मन की बात भी आज आप कह सकते हैं। अविवाहित लोगों को रोमांस के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी भी कठिन परिस्थिति का समाधान आप निकाल सकते हैं। कोई पुरानी परेशानी भी निपट सकती है।
Sagittarius (धनु)
अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है। सोचे हुए कुछ काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपके सामने काम बहुत रहेगा, लेकिन उनसे आपको फायदा भी हो सकता है। बहुत से लोगों की मदद मिल सकती है। घर और परिवार के साथ काफी समय बीत सकता है। आपके सोचने के तरीके में थोड़ा बदलाव हो सकता है। अपना इगो साइड में रख देंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के काम निपटाने में रुचि रहेगी। संतान से सहयोग मिलेगा। समय से आगे भी बढ़ जाएंगे।
Capricorn (मकर)
अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे करवा लेंगे। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। परिवार का कोई सदस्य किसी खास काम में आपकी मदद करेगा। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। किसी खास काम में पहल भी आपको करनी होगी। अपने मन की बात कहने में संकोच न करें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। सकारात्मकता बनाए रखने की कोशिश करें।
Aquarius (कुंभ)
आज आप अपनी परेशानियां शेयर करने के लिए किसी खास को ढूंढेंगे। आमदनी बढ़ाने के तरीकों पर विचार हो सकता है। भाग-दौड़ में बीते दिन का अंत कुछ सकारात्मक घटनाओं से होने के योग बन रहे हैं। आज नजदीकी और दूर के रिश्तेदारों से कॉन्टैक्ट होता है, तो वह आपके लिए शुभ साबित होगा।
Pisces (मीन)
आज आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। शांति से दिन निकाल लें। आपके लिए अच्छा रहेगा कि अपने नियमित काम से हटकर कोई नया काम करें। नए लोगों से मिलें। नए स्थान पर घूमने जा सकते हैं। फालतू चिंता और डर दिमाग से निकाल दें। आज कुछ ऐसे लोगों के साथ आपके संबंधों में सुधार हो सकता है। जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण है। विवाहित लोगों को आज जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। साथ काम करने वाले और आसपास के लोग आपकी मदद करेंगे।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700
Updated on:
25 Oct 2018 12:29 pm
Published on:
25 Oct 2018 07:47 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
