उन्होंने कहा कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं है ऐसे सभी पात्रों को राशन किट मिले, जिनके भी राशन कार्ड नहीं बने उनके राशन कार्ड बनवा दिए जाएं। वहीं जो भी व्यक्ति व श्रमिक 1000 रुपये भरण पोषण भत्ते के पात्र हैं सभी को इसका लाभ जरूर मिल जाए। निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों से भी समन्वय स्थापित कर समस्याओं का निदान करें। नवाबगंज नगर पालिका में साफ सफाई की समस्याओं पर उन्होंने जिलाधिकारी को अपने स्तर से इसका निदान करने के लिए कहा, जिले में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय व निवास प्रमाण पत्र बनवाने में आमजन को कोई असुविधा न हो यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए। नगर पंचायतों में भी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के आदेश दिए।