
जाट रेजिमेंट में सेना भर्ती 27 नवंबर से, जानिए जरूरी बातें
बरेली। बरेली स्थित जाट रेजिमेन्टल सेन्टर में हेडक्वाटर्स कोटा के तहत Indian Army Bharti Rally का आयोजन 27 नवंबर से 30 नवंबर तक किया जाएगा। यूनिट हेडक्वार्टस कोटा के तहत सैनिक सामान्य ड्यूटी, खिलाड़ियों और सैनिक लिपिकों की भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों में सिर्फ वो ही भाग ले सकेंगे जो 23 से 28 अक्टूबर तक सेंटर के स्पोर्ट्स ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
ये होंगे शामिल
पीआरओ गार्गी मलिक ने बताया कि ये भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेन्ट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्रों तथा सगे भाइयों के लिये आयोजित की जायेगी। इसके अतिरिक्त इस भर्ती रैली में अन्य रेजिमेन्ट्स के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र तथा कानूनी रूप से गोद लिये हुए बच्चों सहित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
कब होगी भर्ती
सैनिक सामान्य ड्यूटी पद हेतु उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए 27 नवम्बर को, राजस्थान एवं अन्य किसी भी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 28 नवम्बर को, हरियाणा के अभ्यर्थियों तथा खिलाड़ियों के 29 नवम्बर को, सैनिक लिपिक पद हेतु सभी राज्यों के अभ्यर्थीयों के लिए (केवल जाट रेजिमेन्ट के सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित अभ्यर्थी) के लिए Indian Army Recruitment Rally 30 नवम्बर को होगी। सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा आगामी 28 जनवरी 2018 को आयोजित की जायेगी।
ये दस्तावेज लाए साथ
इस भर्ती रैली में योग्य अभ्यर्थी अपने निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ तीन सेट सत्यापित प्रतियां अपने साथ समस्त शैक्षिक एवं वांछित प्रमाण पत्रों की मूल प्रति साथ में लाना होगा।
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/स्कूलों के अंक एवं प्रमाण पत्र।
- निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जो जिला मजिस्ट्रेट/सब डिविजनल मजिस्ट्रेट/तहसीलदार द्वारा हस्ताक्षरित हो।
- ग्राम प्रधान/स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा भर्ती की तिथि से छह माह के अन्दर निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र, नाम व जन्मतिथि के साथ परिवार का ग्रुप फोटोग्राफ।
- पुलिस अधीक्षक द्वारा हस्ताक्षरित चरित्र जांच प्रमाण पत्र, अभिलेख कार्यालय द्वारा जारी (संबंधित अभिलेख कार्यालय के जलांक के साथ) रिलेशनशिप प्रमाण पत्र, बिना प्रमाणित एवं अच्छी गुणवत्ता के 30 नवीनतम रंगीन फ़ोटो।
- 21 वर्ष से कम आयु के अभ्यर्थीयों के लिए सरपंच या ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत अविवाहित प्रमाण पत्र जो स्थानीय लोकल रजिस्ट्रार व रजिस्ट्रेशन एवं विवाह से जुड़े प्राधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित हो।
- 18 साल से कम आयु के अभ्यर्थियों के लिए माता-पिता द्वारा अनुमति प्रमाण पत्र, एनसीसी/कम्प्यूटर/खेलकूद प्रमाण पत्र यदि कोई हो।
- अभ्यर्थियों को शैक्षिक एवं सम्बन्ध प्रमाण पत्र में अन्तर पाये जाने पर एक हलफनामा शामिल हैं।
- Pan Card और Aadhar Card यदि हो तो अन्यथा रसीद जिससे यह ज्ञात हो की पैन या आधार कार्ड बनवाने के लिए दिया हो।
- सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिको के आश्रित अभ्यर्थीयों के लिए डिस्चार्ज बुक/पेंशन बुक साथ में लाना अनिवार्य है।
समय से होगा पहुंचना
अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक जांच हेतु समस्त वांछित प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों के साथ सुबह चार बजे भर्ती स्थल जाट रेजिमेन्टल सेन्टर के लौंग रेंज पर पहुंचना होगा। आठ बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
शैक्षिक योग्यता
- सैनिक सामान्य ड्यूटी पद हेतु अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत एवं कुल 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। बीए/बीकॉम/बीएससी उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थीयों को 10वीं कक्षा में 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य नहीं है।
- सैनिक लिपिक पद के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों एवं कुल 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। यहां तक कि अगर कोई अभ्यर्थी स्नातक या उच्च योग्यता प्राप्त किया हुआ है तब भी अभ्यर्थी को 12वीं कक्षा में प्राप्त प्रतिशत अंक उसकी योग्यता के लिए लागू होगा।
आयु सीमा
सैनिक सामान्य ड्यूटी के पद के लिए योग्य अभ्यर्थी की आयु सीमा भर्ती की तिथि तक साढ़े 17 से 23 वर्ष जबकि सैनिक लिपिक पद के लिए योग्य अभ्यर्थी की आयु सीमा साढ़े 17 से 23 वर्ष होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को समस्त वांछित शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ शारीरिक एवं चिकित्सकीय मानदंड में आर्हता प्राप्त करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थीयों को जाट रेजिमेन्टल सेन्टर, बरेली के एड्जूटेन्ट से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।
Updated on:
17 Oct 2017 04:20 pm
Published on:
17 Oct 2017 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
