
Rahul Gandhi in Amethi
अमेठी. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर अमेठी में भाजपा पर जमकार हमला बोला। राहुल गांधी आज से अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। लखनऊ एयरपोर्ट से वे सीधे अमेठी के लिए रवाना हुए और वहां पहुंचते ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।
युवाओं का गुस्सा बढ़ा रहा-
राहुल ने कहा, जीएसटी की वजह से छोटे व्यापारी रो रहे हैं। हर रोज 30 हजार युवा नौकरी की खोज में निकलते हैं, लेकिन सिर्फ 400 लोगों को नौकरी मिलती है। हिंदुस्तान का मुकाबला चीन से है, लेकिन हर रोज चीन में 50,000 नए युवाओं को रोजगार मिलता है। मोदी जी मेक इन इंडिया की बात करें, स्वछ भारत की बात करें, लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं दे पाए वो। युवाओं का देश के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
जीएसटी पर हमला-
किसान आत्म हत्या कर रहा है। आप जीएसटी को फिर से देखिए। सरकार को छोटे दुकानदारों से बात करनी चाहिए। मोदी जी को देश का टाइम जाया नहीं करना चाहिए। देश में मुद्दे हैं। एक रोजगार और एक किसान, अगर मोदी जी नहीं कर पाते हैं, तो वो कांग्रेस पार्टी से कह दें, हम उसे 6 महीने में कर देंगे।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने अमेठी में 6 नेशनल हाइवे बनवाए हैं। किसानों की जमीन जो भी ठगेगा, हम उसे ठगने नहीं देंगे। मोदी ने संसद में भाषण दिया। कहा नरेगा बिल्कुल खराब चीज हैं, लेकिन फिर बाद में बोले बहुत अच्छा है। मोदी जी स्वछ भारत की बात करते हैं। एक दिन सुबह उठ कर पूरे भारत को झाड़ू पकड़ा देते हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि हमने 18 टैक्स लगाए थे। बीजेपी ने जीएसटी को लागू किया, लेकिन उसको समझे नहीं और 28 टैक्स लगा दिए। छोटे दुकानदार को हर महीने 3 फार्म भरने पड़ते हैं।
Updated on:
04 Oct 2017 06:00 pm
Published on:
04 Oct 2017 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allअमेठी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
