24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सदर तहसील में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू, तहसील गेट पर मचा हंगामा, जाने पूरा मामला

सोमवार दोपहर बरेली की सदर तहसील के गेट पर एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी दफ्तर के बाबू राजीव मित्तल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय कुछ लोग मौके पर पहुंचे और बाबू को छुड़ाने का प्रयास किया, जिससे तहसील गेट पर हंगामा मच गया।
less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। सोमवार दोपहर बरेली की सदर तहसील के गेट पर एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी दफ्तर के बाबू राजीव मित्तल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय कुछ लोग मौके पर पहुंचे और बाबू को छुड़ाने का प्रयास किया, जिससे तहसील गेट पर हंगामा मच गया।

एंटी करप्शन टीम ने बताया कि राजीव मित्तल, निवासी सुभाषनगर, के खिलाफ कुछ समय पहले भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। उसने भरतौल गांव निवासी जितेंद्र से तूदाबंदी यानी नक्शा दुरुस्तीकरण के नाम पर 5000 रुपए रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने टीम को निर्देशित किया और राजीव मित्तल को फंसाने की योजना बनाई।

शिकायतकर्ता दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही रिश्वत देने तहसील पहुंचे, टीम भी मौके पर पहुंच गई। बाबू राजीव मित्तल जैसे ही रुपये लेने लगा, टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के दौरान कुछ लोग बाबू को छुड़ाने के प्रयास में आए, लेकिन टीम की तत्परता के चलते वे पीछे हट गए। काफी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़कर थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।