23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पापा ही कातिल हैं…!’ CCTV देखकर बेटे की निकली चीख, बरेली में फौजी ने पत्नी का गला दबाकर की हत्या

बरेली के सुभाषनगर में एक फौजी ने पत्नी गीता की गला दबाकर हत्या कर दी। बेटे ने CCTV फुटेज देखकर पिता की पहचान की।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Anuj Singh

Apr 23, 2026

बरेली में फौजी ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

बरेली में फौजी ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: "पापा ने मम्मी को मारा है। पापा कई दिनों से छिपकर रह रहे थे, लेकिन उन्होंने हमसे झूठ बोला कि वह पंजाब में ड्यूटी पर हैं। कल वह उस वक्त घर आए जब हम दोनों भाई स्कूल गए हुए थे। उन्होंने मौका पाकर मम्मी की जान ले ली।" यह कहना है 14 साल के मासूम लड़के दृश्य का, जिसने अपनी मां को खो दिया और अपने पिता की असलियत दुनिया के सामने ला दी। गीता की हत्या के बाद दृश्य और उसका छोटा भाई हर्ष पूरी तरह टूट चुके हैं। दोनों बार-बार अपनी मां को याद कर भावुक हो रहे हैं और उनकी कमी महसूस कर रहे हैं। यह हादसा उनके लिए बेहद दर्दनाक है और उनके लिए यह एक बुरी याद बन चुका है।

एफआईआर और हत्या का कारण

गीता के भतीजे, सचिन कुमार यादव ने बुधवार को आरोपी भारत सिंह और उसके तीन साथियों के खिलाफ हत्या की नामजद एफआईआर दर्ज कराई। सचिन के अनुसार, भारत सिंह का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था, और जब गीता ने इसका विरोध किया, तो उसने गीता की हत्या कर दी। यह घटना बरेली के सुभाषनगर स्थित वैष्णोधाम कॉलोनी में 21 अप्रैल को हुई थी। फौजी भारत सिंह ने अपनी पत्नी गीता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद, पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इस जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति को दिखाया गया, जो मुंह ढककर और छाता लगाकर घर में दाखिल हुआ था। करीब एक घंटे बाद वही व्यक्ति बाहर निकला।

जब दृश्य ने वह फुटेज देखा, तो उसकी चीख निकल पड़ी। उसने पहचान लिया कि यह कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना पिता, भारत सिंह था। खुद बेटे और आरोपी के भतीजे ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की।

घटना के बाद की स्थिति

भारत सिंह (37) भारतीय सेना में फौजी हैं और उनकी तैनाती पंजाब के फिरोजपुर में है। उनकी पत्नी गीता (32) और दो बेटे दृश्य (14) और हर्ष (12) घर पर रहते थे। 21 अप्रैल को दोनों बच्चे रोज़ाना की तरह स्कूल गए थे। जब दिन में गीता की भांजी शीतल यादव अपने घर पहुंची, तो उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर उसने गेट खोला और अंदर प्रवेश किया, जहां गीता का शव पड़ा हुआ था। यह देखकर वह चीख पड़ी और तुरंत अपने परिवार को सूचना दी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग