
वन राज्यमंत्री का भतीजा दो साथियों समेत गिरफ्तार
योगी सरकार (Yogi Government) में वन राज्यमंत्री और बरेली नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार के भतीजे (UP Forest Minister nephew) को रेस्टोरेंट में कार घुसाना और स्टाफ संग मारपीट करना भारी पड़ गया। जब इस घटना की जानकारी शासन को हुई तो बरेली पुलिस ने राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार के भतीजे अमित सक्सेना को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। अमित सक्सेना पर आरोप है कि, उसने अपने दो दोस्तों संग मंगलवार रात जनकपुरी में सत्कार रेस्टोरेंट पर जमकर हंगामा किया था। रेस्टोरेंट के स्टाफ से मारपीट के दौरान जानलेवा हमला कर कार चढ़ा दी थी। साथ ही एक लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गई थी। इस मामले में रेस्टोरेंट मालिक नरेश कश्यप के बेटे सुशांत कश्यप की तहरीर पर थाना प्रेमनगर में अमित और उसके साथियों के खिलाफ एकराय होकर हमला करने, धमकी देने और रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पूरा मामला जानें
जनकपुरी गुरुद्वारा के सामने सत्कार रेस्टोरेंट है। रात करीब 11 बजे के आसपास वन राज्यमंत्री का भतीजा भतीजा कार से पहुंचा। वह नशे में धुत था। उसने काउंटर में कार की टक्कर मारी। खाना खा रहे लोग वहां से भागे। चीख पुकार मच गई। तमाम राहगीर जुट गए। कर्मचारियों ने विरोध किया तो वन राज्यमंत्री और बरेली नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार के भतीजे और उसके दो-तीन साथियों ने मारपीट और गाली गलौज शुरू कर दी। सूचना पर रेस्टोरेंट मालिक नरेश चंद्र पहुंचे तो वन राज्यमंत्री और बरेली नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार का भतीजा उनसे भी भिड़ गया। नरेश ने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी गाड़ी लेकर भाग गए। पूरा मामला रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था।
मामला दर्ज किया गया - एसपी शहर बरेली
पुलिस अधीक्षक (एसपी) शहर बरेली राहुल भाटी ने कहा कि, कर्मचारियों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा और कार वहां पड़ी एक खाट से टकरा गई। होटल मालिक नरेश कश्यप के बेटे सुशांत कश्यप की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
आरोपी से पूछताछ - थाना प्रभारी प्रेमनगर
प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मेहर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Published on:
14 Oct 2022 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
