बरेली। बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शनिवार देर रात समाप्त हो गई। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आधी से ज्यादा सीटें खाली रह गईं। पहले चरण की काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन में करीब 95 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। अब च्वाइस लॉक करने के दौरान आई समस्याओं का निस्तारण करने के बाद रुहेलखंड यूनिवर्सिटी 18 जून को सीट अलाटमेंट जारी करेगा जिसके बाद अभ्यर्थी 19 से 21 जून तक कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे।