बरेली। केंद्र सरकार द्वारा जारी ऑन लाइन दवा बिक्री अधिसूचना के खिलाफ शुक्रवार को केमिस्ट एसोसिएशन ने भारत बंद का आह्वाहन किया था। दवा व्यापारियों का भारत बंद बरेली में पूरी तरह से सफल रहा। बरेली के दवा के थोक बाजार शास्त्री मार्केट के साथ ही फुटकर की भी दुकाने बंद रहीं। दवा व्यापरियों ने शास्त्री मार्केट में प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन भी दिया। दवा व्यापारियों का कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो दवा व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को मजबूर होंगे।