16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतनगढ़ के ​किले में हैं भाजपा जिलाध्यक्ष, कर रहे अनुष्ठान

11 दिन से लापता थे जिलाध्यक्ष, परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशी

2 min read
Google source verification
ravindra singh

ravindra singh rathor

बरेली। भाजपा बरेली के जिला अध्यक्ष मिल गए हैं। जो 11 दिनों से लापता थे। उनके मिलने का सुराग मिल गया है। जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर से उनके परिजनों की फोन पर बात हो गयी है। जिसमें उन्होंने खुद को रतनगढ़ में होने की बात बताई है। वो मध्यप्रदेश के दतिया के पास रतनगढ़ के किले में देवी का अनुष्ठान कर रहे थे। जिलाध्यक्ष दो दिन बाद बरेली वापस आएंगे। उनके सुराग मिलने से जहां परिजनों में खुशी का माहौल है तो पुलिस ने भी राहत की सास ली है।

31 अगस्त को हुए थे गायब

बीजेपी के जिलाध्यक्ष 31 अगस्त को ड्राइवर के साथ मथुरा गए थे। जहां से उन्होंने ड्राइवर को वापस कर दिया था। उनका मोबाइल भी बंद हो गया था तभी से उनका कोई सुराग नही मिल रहा था। जिसके कारण उनके परिजन परेशान था। जिलाध्यक्ष के भाई ने प्रेमनगर थाने में जिलाध्यक्ष की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

मन्दिर में होने का था अंदेशा

रविन्द्र राठौर के भाई नीरेंद्र सिंह राठौर ने भी आशंका जताई थी कि उनके भाई आध्यात्मिक प्रवत्ति के है और वो साधना करने के लिए पहले भी दतिया के मंदिर में जाते रहे है लेकिन इस बार उनका मोबाइल बन्द होने के कारण परिजन परेशान थे।

फोन पर दी जानकारी

रविन्द्र सिंह राठौर ने अपने घर पर फोन कर खुद को रतनगढ़ में होने की जानकारी दी जिसके बाद उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। घर पर परिचितों का आना जाना शुरू हो गया। जिलाध्यक्ष का सुराग मिलने के बाद पुलिस ने भी राहत की सास ली है। पुलिस की एक टीम परिजनों के साथ रतनगढ़ रवाना हो गए।

एक बार और हो चुके हैं लापता

रविन्द्र सिंह आध्यात्मिक प्रवत्ति के हैं यह उनके जानने वाले जानते हैं। एक बार ऐसे ही तीन से चार दिन के लिए लापता हो चुके हैं। लेकिन उसबार खुद घर आ गए थे इसबार समय अधिक होने से तरह तरह के सवाल और आशंका उठाई जा रही थी।