27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष बने भाजपा विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, यह भी पढ़ें

मीरगंज से भाजपा विधायक और से पेशे पशु चिकित्सक डीसी वर्मा वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया के नये अध्यक्ष चुने गए हैं। डीसी वर्मा बरेली और यूपी के पहले ऐसे डाक्टर हैं। जिन्हें वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष बाीच में डाक्टर डीसी वर्मा।

बरेली। मीरगंज से भाजपा विधायक और से पेशे पशु चिकित्सक डीसी वर्मा वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया के नये अध्यक्ष चुने गए हैं। डीसी वर्मा बरेली और यूपी के पहले ऐसे डाक्टर हैं। जिन्हें वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर बरेली और मीरगंज में उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

तीन साल के लिए होता है कार्यकाल, 68 वेटनरी कॉलेज हैं
नवनिर्वाचित वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर डीसी वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है। पहले अध्यक्ष डॉक्टर उमेश शर्मा भोपाल से थे। कोर्ट के आदेश के क्रम में उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है। बिहार के विजय कुमार झा को उपाध्यक्ष चुना गया है। देश भर में 68 वेटनरी कॉलेज हैं। इसमें पांच कॉलेज यूपी में हैं। इसके अलावा आईवीआरआई और सीएआरआई है। मथुरा में एक वेटनरी यूनिवर्सिटी है।

पशु चिकित्सा परिषद के भी अध्यक्ष हैं डीसी वर्मा
डॉक्टर डीसी वर्मा बीजेपी से मीरगंज विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक हैं। डॉ डीसी वर्मा यूपी में पशु चिकित्सा परिषद के भी अध्यक्ष हैं। अब वह वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया के नये अध्यक्ष चुने गए हैं। डॉक्टर डीसी वर्मा बरेली और यूपी के पहले ऐसे विधायक और डॉक्टर हैं। जिन्हें वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया का अध्यक्ष बनने का मौका मिला है। काउंसिल में 24 मेंबर होते हैं। 12 इलेक्टेड मेंबर हैं और 12 मेंबर मनोनीत किये जाते है। 24 मेंबर मिलकर प्रेसिडेंट का चुनाव करते हैं।