11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटा लड़की को लेकर हुआ फरार तो उसकी मां को डंडों से सरेआम पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक की मां को पहले सार्वजनिक रूप से पीटा गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। लड़की का परिवार नाखुश था, क्योंकि उनकी बेटी ने उनकी इच्छा के खिलाफ एक 21 साल के लड़के से शादी कर ली थी। इसलिए गुस्साए लड़की वालों ने महिला से बदला लेने का फैसला किया।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

lokesh verma

Jan 30, 2022

bareilly.jpg

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक युवक की मां को पहले सार्वजनिक रूप से बेरहमी से पीटा गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लड़की का परिवार नाखुश था, क्योंकि उनकी बेटी ने अपनी मर्जी से एक 21 साल के लड़के से शादी कर ली थी। इससे गुस्साए लड़की वालों ने महिला से बदला लेने का फैसला किया। जब महिला बाजार से घर लौट रही थी, तब उन्होंने उसे पकड़ कर डंडों से पीटा और उस पर दरांती से वार किए। महिला को उसके पति ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसका बेटा अभी घर नहीं लौटा है। लड़की के छह रिश्तेदारों के खिलाफ दंगा और गैर इरादतन हत्या से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता चमेली कश्यप फरीदपुर थाना क्षेत्र के बरुआ गांव की रहने वाली थी। अपने बेटे के लड़की के साथ भाग जाने के बाद हमले के डर से वह और उनके पति पहले गांव छोड़ चुके थे। वह शुक्रवार को अपने घर की तलाशी लेने गांव गई थी। एडिशनल एसपी (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता का बेटा आरोपी की बेटी के साथ फरार हो गया था जो इसी समुदाय का है। वे दोनों वयस्क थे और उन्होंने शादी कर ली।

यह भी पढ़ें- प्यार में हुआ शक तो आशिक बना कातिल, प्रेमिका को जंगल में लेजाकर दिया दर्दनाक घटना को अंजाम, तीन गिरफ्तार

शादी के बाद माता-पिता ने छोड़ दिया था घर

वहीं, शादी के बाद लड़के के माता-पिता गांव छोड़कर कहीं और बस गए। घटना के वक्त वे कुछ दिनों के लिए अपने घर आए थे। उसके पति ने पुलिस को सूचना दी और उसे फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- ब्रेजा कार से कालिंदी कुंज के पुल पर पहुंचे युवक-युवती ने अचानक यमुना में लगाई छलांग, लड़की की मौत

अब तक पुलिस ने चार लोगों को किया गिफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में महिला के पति की शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 (दंगा), 148 (घातक हथियारों से दंगा करना) और 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इसके साथ ही अभी तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी दो जल्द ही हमारी हिरासत में होंगे। हमने परिवार के लिए पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित की है और शांति सुनिश्चित करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग