8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्ता तोड़ने पर दे दी खौफनाक सजा, घर में घुसकर प्रेमी ने भाई-बहन पर डाला तेजाब

बरेली में ब्रेकअप के बाद नाराज बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर सोते भाई-बहन पर तेजाब डाल दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली

image

Ayush Dubey

Sep 27, 2023

acid_attack.jpg

तेजाब गिरने से बुरी तरह से झुलस गए हैं भाई-बहन।

UP News: बरेली में दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल नाराज बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका के घर में घुसकर सोते भाई-बहन पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब के हमले से दोनों भाई-बहन झुलस गए हैं। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाई-बहन की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पीड़ित भाई-बहन NEET की पढ़ाई कर रहे थे। फिलहाल पुलिस प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र की बन्नूबाल कॉलोनी की है। पुलिस के अनुसार, कस्बा फरीदपुर निवासी डेंटिस्ट की बेटी इज्जतनगर में एक किराए के मकान में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। उसके साथ में उसका 11वीं क्लास में पढ़ने वाला भाई और बीएएमएस की तैयारी कर रहा चाचा का बेटा भी रहता था। सोमवार की रात वह सभी कमरे में सो रहे थे। गर्मी के कारण उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला छोड़ दिया था। देर रात करीब 3 बजे अज्ञात हमलावरों ने छात्रा के ऊपर तेजाब फेंक दिया।

यह भी पढ़ें:30 स्टूडेंट्स के शोध नें खोज निकाला 170 सालों से दफन ये खास रत्न

भाई को भी नहीं छोड़ा हैवान

तेजाब गिरने से छात्रा बुरी तरह से झुलस गई। छात्रा का भाई भी तेजाब की चपेट में आने से घायल हो गया। दोनों दर्द से चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर मकान मालिक भी आ गया। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाई-बहन को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को हुई तो वह अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने घायल छात्रा से पूछताछ की, जिसमें उसने एक लड़के का नाम बताया।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग