27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CAA Protest प्रियंका गांधी फंडिंग करके उत्तर प्रदेश में पत्थर चलवा रहीं- स्वतंत्र देव सिंह

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर भी लगाया आरोप -सपा, बसपा और कांग्रेस द्वारा मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति

2 min read
Google source verification
Maharashtra में BJP की सरकार और Ajit Pawar के साथ आने पर स्वतंत्रदेव सिंह का बड़ा बयान, Shiv Sena को बताया अंहकारी

Maharashtra में BJP की सरकार और Ajit Pawar के साथ आने पर स्वतंत्रदेव सिंह का बड़ा बयान, Shiv Sena को बताया अंहकारी

बरेली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिये भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बरेली पहुँचे। बरेली के पुराना शहर स्थित बालजती स्कूल में एक गोष्ठी के दौरान उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोला। कहा कि प्रियंका गांधी प्रदेश में फंडिंग करके पथराव करवा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी और बसपा पर भी निशाना साधा।

यह भी पढ़ें

CAA को पीएफआई ने देश में दंगे फैलाने की साजिश रची, सिमी के लोग भी शामिलः डॉ. दिनेश शर्मा

शांत प्रदेश में अशांति फैलाई

प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रियंका राजस्थान और मध्यप्रदेश क्यों नहीं जातीं? प्रियंका गांधी प्रदेश में दंगा करवाना चाहती है, हिंसा करवाना चाहती है। प्रियंका फंडिंग करके यूपी में पत्थर चलवा रही हैं। जो प्रदेश 3 साल से शांति से चल रहा था, उस प्रदेश में अशांति फैला रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी प्रदेश में हिंसा फैला रहे हैं। ये लोग जातिपांत की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

यह भी पढ़ें

देश-विदेश के 12000 चिकित्सक जुटेंगे आगरा में, जटिलतम बीमारियों पर करेंगे मंथन

नागरिकता देने के लिए है कानून

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक ने जो काम नहीं किया, जिसके कारण लोग नारकीय जीवन जी रहे थे, जो लोग 70 सालो से ऐसा नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे थे, पहली बार ऐसे नेता ने जन्म लिया जिसने caa कानून बना दिया। उन्होंने कहा ये कानून नागरिकता देने के लिए है। ये किसी मुसलमान को निकालने के लिए नहीं है।

यह भी पढ़ें

JNU में छात्रों के साथ हुई हिंसा के विरोध में AMU छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च, आज तिरंगा मार्च की तैयारी

पाकिस्तान में हिन्दू सभासद नहीं बन सकता

उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय में दोनों देश की सरकारों ने ये निर्णय लिया था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दू की देखभाल वहां की सरकार करेगी और हिन्दुस्तान में रहने वाले मुसलमानों की देखभाल हिन्दुस्तान की सरकार करेगी। हिन्दुस्तान के अंदर कोई भी अल्पसंख्यक व्यक्ति प्रधानमंत्री. जज या किसी पद पर कार्य कर सकता है, लेकिन पाकिस्तान में एक भी हिन्दू सभासद तक नहीं बन सकता।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग