बरेली

डीजे पर डांस में नोट उड़ाने को लेकर बवाल, बहनोई की फायरिंग से दुल्हन की मां-भाई समेत 5 घायल, दूल्हे के पिता गिरफ्तार

क्योलड़िया थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त युद्ध का मैदान बन गया, जब डीजे पर डांस कर रही महिलाओं पर नोट उड़ाने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर विवाद हो गया।

2 min read
Jul 10, 2025

बरेली। क्योलड़िया थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त युद्ध का मैदान बन गया, जब डीजे पर डांस कर रही महिलाओं पर नोट उड़ाने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बिगड़ गया कि दूल्हे के बहनोई ने साथियों संग आकर फायरिंग कर दी, जिससे दुल्हन की मां, भाई और रिश्तेदारों समेत कुल पांच लोग घायल हो गए।

घटना के बाद गुस्साए लड़की पक्ष ने दूल्हा सत्यवीर और उसके बरातियों को बंधक बना लिया। पुलिस ने मौके से कारतूस व खाली खोखे बरामद किए और दूल्हे के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पीलीभीत से बारात लेकर आया था सत्यवीर

घटना गांव मधुनगला निवासी पूरनलाल की बेटी नीलम की शादी के दौरान हुई। 8 जुलाई को पीलीभीत जनपद के थाना बीसलपुर क्षेत्र के गांव निवासी भीमसेन का बेटा सत्यवीर बारात लेकर क्योलड़िया के एक मैरिज हॉल पहुंचा था। रात के भोज के बाद बारातियों ने डीजे पर डांस शुरू किया, जिसमें दुल्हन पक्ष की महिलाएं और युवतियां भी शामिल थीं। इसी दौरान दूल्हे का बहनोई ज्ञानी मंच के पास पहुंचा और डांस कर रही लड़कियों पर नोट उड़ाने लगा। इस पर दुल्हन पक्ष ने आपत्ति जताई, जिससे बहस और हाथापाई शुरू हो गई। लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया और कार्यक्रम दोबारा शुरू हुआ।

फिर लौटे हमलावर, की फायरिंग

बताया गया कि सुबह करीब 4 बजे जब कन्यादान की रस्म चल रही थी, तभी ज्ञानी दर्जनभर साथियों के साथ गाड़ी में सवार होकर लौटा। उनके पास लाठी-डंडे और तमंचे थे। आते ही उन्होंने दुल्हन की मां सोमवती, भाई प्रियांशु और दो अन्य पर हमला कर दिया और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी और मारपीट में दुल्हन के परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया गया।

शादी से इनकार, दूल्हा पक्ष बंधक

घटना से आक्रोशित दुल्हन नीलम और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। साथ ही दूल्हा सत्यवीर, उसके फूफा और अन्य बरातियों को बंधक बना लिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। शादी का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

FIR दर्ज, एक गिरफ्तारी

दुल्हन के भाई प्रियांशु की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे के पिता भीमसेन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूल्हे के बहनोई ज्ञानी और अन्य 8-9 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राजबली सिंह ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है

Also Read
View All
बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर का बेटा पुलिस हिरासत में, तिलहर में तेज रफ्तार कार, टक्कर और सूटकेस, मिला नशीला पदार्थ

केजीएमयू केस में हाई अलर्ट ऑपरेशन, लखनऊ से पीलीभीत तक कसा शिकंजा, निकाह कराने वाले काजी तक पहुंची जांच, रेजीडेंट डॉक्टर अब भी अंडरग्राउंड

बॉलीवुड का ख्वाब, 25 करोड़ की ठगी, 800 करोड़ का घोटाला, निवेश का काला जाल, महाठग कन्हैया गुलाटी और भाजपा नेता पर FIR नंबर 42

75 जिलों में एक साथ बजेगा ब्लैकआउट का सायरन, 23 जनवरी को लाइट्स ऑफ-अलर्ट ऑन, मॉक ड्रिल से होगी सुरक्षा की अग्निपरीक्षा

सीबीगंज में हुंडई शोरूम सहित अवैध निर्माण सील, बिना अनुमति निर्माण पर बीडीए की प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई

अगली खबर