30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्षत्रियों को साध गए मुख्यमंत्री योगी, स्व: राजवीर सिंह और कुंवर सर्वराज सिंह को लेकर कही ये बड़ी बात

LOK SABHA ELECTION मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार माफियाओं को गले का हार बनाती थी। 2017 में भाजपा सरकार आने के बाद उन्हीं माफियाओं की शामत आ गई।

2 min read
Google source verification

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार माफियाओं को गले का हार बनाती थी। 2017 में भाजपा सरकार आने के बाद उन्हीं माफियाओं की शामत आ गई। जनता इस सच्चाई को भलीभांति जानती है। आज किसी की हिम्मत नहीं है जो व्यापारियों से रंगदारी वसूले या महिलाओं की ओर आंख उठाकर भी देखे। माफिया-गुंडे गले में पट्टा डालकर पुलिस से जान की भीख मांग रहे हैं।

राम मंदिर से लेकर महाभारत से जोड़ा, ठाकुरों की नाराजगी दूर करने के लिए मंच से बोले मुख्यमंत्री

आंवला सांसद धर्मेद्र कश्यप के समर्थन में सुभाष इंटर कालेज के मैदान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर निर्माण को भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। आंवला के मनौना धाम, पांचाल नगरी और पंचेश्वरनाथ की भूमि को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वही भूमि है, जहां यक्ष ने पांडवों से जरूरी प्रश्न पूछे थे। आंवला लोकसभा में ठाकुरों की नाराजगी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली के स्व: राजवीर सिंह और कुंवर सर्वराज सिंह हमारे संसद के साथी रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने मंच से क्षत्रियों को साधा, कहा कि भाजपा को लेकर किसी में कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने पूर्व सांसद को लेकर कहा कि देर आए दुरुस्त आए। सभी का समर्थन हमारे प्रत्याशी को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंवला से विधायक और हमारे सहयोगी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कई बार बुलाया, लेकिन उस वक्त नहीं आ पाया। आंवला की जनता से मेरी अपील है कि धर्मेंद्र कश्यप को जिताकर तीसरी बार संसद भेजें।

सपा, कांग्रेस अड़ंगा लगाती थी, हमने किया आतंकवाद का खात्मा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार में जो वायदे किए जाते हैं, उन्हें हम पूरा करते हैं। लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने का काम सपा कांग्रेस और बसपा सरकारें करती आयी हैं। सपा कांग्रेस सरकार ने अड़ंगा लगाने का काम किया है। हमारी सरकार में राममंदिर और आतंकवाद का खात्मा हुआ है। हमारी सरकार में दंगे नहीं होते हैं। व्यापारियों से लूट नहीं होती है। व्यापारी बेफ्रिक होकर अपना कारोबार कर रहा है। रंगदारी नहीं मांगी जाती है। पिछड़ी अनुसूचित जातियों के उत्थान केलिए हमारी सरकार बचनवद्व रहती है। देश में मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान, पचास करोड़ लोगों के लिए छत की व्यवस्था की है। होली दीवाली पर मुफ्त में गैस की सुविधा दी है। हमारी सरकार परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा नहीं देती है। हमारी सरकार ने भारत की सनातन आस्था का सम्मान किया है। इस दौरान एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, विधायक राजीव सिंह बब्बू, डा. राघवेंद्र शर्मा, विधायक डा. श्याम विहारी लाल, जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह समेत कई नेता मौजूद थे।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग