7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने की प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग

नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता की तुरंत रिहाई की जाए की गई है नहीं तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

jitendra verma

•

Updated: 27 May 2020, 8:06 PM IST

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने की प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने की प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग

बरेली। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर महानगर काँग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियाँ के नेतृत्व में पुष्पांजलि एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहायी की माँग को लेकर उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपवास स्थल पर सर्वप्रथम सभी नेताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित की।उपवास में महानगर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी आधुनिक युग के निर्माता होने के साथ-साथ देश के आमजन ग़रीब, मज़लूम छोटे बच्चों में बेहद लोकप्रिय थे इसीलिए उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार उनको बदनाम करने का प्रयास कर रही है।


रिहाई की मांग

इस अवसर पर कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी की निंदा की और कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने ग़रीब, मज़लूमों, मज़दूरों को खाना खिलाने या उनकी मदद करना जुर्म घोषित कर दिया गया है। सरकार बदले की भावना से कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ मुकदमे दायर करके ग़रीब मज़लूमों की आवाज़ दबाने का काम किया है जिसका प्रमाण प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की बेवजह की गई गिरफ्तारी है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता की तुरंत रिहाई की जाए की गई है नहीं तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।
ये रहें मौजूद
इस अवसर पर महामंत्री राजेन्द्र सागर, महामंत्री प्रान्तीय, युवा काँग्रेस स्वपनिल शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष सरदार इक़बाल सिंह बाले, सचिव मोहम्मद हसन, महामंत्री अवनीश बख्शी टोनू, महामंत्री अनीस सक़लैनी, उपाध्यक्ष नरेन्द्र मोहन सक्सेना, अब्दुल अल्वी, आदि मौजूद रहें।