16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइबर ठगों ने कारोबारी, डॉक्टर और मेडिकल संचालक की बैंक में डाला डाका, 93 लाख रुपये उड़ाए, जानें पूरा मामला

शहर में साइबर ठगों ने एक ही दिन में कारोबारी, डॉक्टर और मेडिकल स्टोर संचालक को जाल में फंसा लिया। कहीं इन्वेस्टमेंट स्कीम का झांसा देकर लाखों का चूना लगाया गया, तो कहीं क्रेडिट कार्ड और बैंक अकाउंट से पैसे साफ कर दिए। तीनों मामलों में कुल रकम 93 लाख से ज्यादा की है।

less than 1 minute read
Google source verification
ज्वेलर्स निवेश घोटाला, 1.5 करोड़ की ठगी, हर माह 3 लाख मुनाफे का झांसा देकर 5 पर FIR(photo-patrika)

ज्वेलर्स निवेश घोटाला, 1.5 करोड़ की ठगी, हर माह 3 लाख मुनाफे का झांसा देकर 5 पर FIR(photo-patrika)

बरेली। शहर में साइबर ठगों ने एक ही दिन में कारोबारी, डॉक्टर और मेडिकल स्टोर संचालक को जाल में फंसा लिया। कहीं इन्वेस्टमेंट स्कीम का झांसा देकर लाखों का चूना लगाया गया, तो कहीं क्रेडिट कार्ड और बैंक अकाउंट से पैसे साफ कर दिए। तीनों मामलों में कुल रकम 93 लाख से ज्यादा की है।

इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर कारोबारी से 91.60 लाख हड़पे

डीडीपुरम निवासी कारोबारी विनीत अरोड़ा को टेलीग्राम पर इन्वेस्टमेंट स्कीम का मैसेज आया। मोटे मुनाफे के लालच में विनीत ने रकम लगाना शुरू किया। ठगों ने धीरे-धीरे उनसे अलग-अलग खातों में 91 लाख 60 हजार रुपये ऐंठ लिए। जब कारोबारी ने मुनाफा निकालना चाहा तो ठगों ने 80 लाख रुपये टैक्स की मांग कर दी। इसी से उन्हें धोखे का अहसास हुआ।

डॉक्टर का क्रेडिट कार्ड खाली, 96 हजार साफ

कैंट क्षेत्र के डिफेंस कैंपस, नकटिया में रहने वाले डॉ. ए.के. सिंह का क्रेडिट कार्ड ठगों ने हैक कर लिया। देखते ही देखते इंडसइंड बैंक कार्ड से 96 हजार रुपये उड़ गए। डॉक्टर ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और कैंट थाने में एफआईआर भी कराई है।

खाते से 48 हजार पार, मेडिकल संचालक परेशान

कैंट के ग्राम ईचौरिया निवासी दिनेशपाल शर्मा, जिनका श्री हरि मेडिकल स्टोर है, उनका भी अकाउंट ठगों के निशाने पर आ गया। पीड़ित के मुताबिक उनके खाते से 48 हजार रुपये UPI के जरिए ट्रांसफर कर लिए गए। गनीमत रही कि उन्होंने तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन पर फोन कर दिया, जिसके चलते रकम अभी होल्ड हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग