
बरेली। जिले में दिल दहलाने देने वारदात सामने आई है। कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े छेड़छाड़ का विरोध करने वाले एक फौजी को दबंग व्यक्ति ने गोली मार दी। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल फौजी को इलाज के लिए मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी व्यक्ति ने थाने में सरेंडर कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें- ग्राम प्रधान का आरोप अफसर ने सरेआम की अभद्रता और एसडीएम चुपचाप बैठे देखते रहे
वारदात के बाद आरोपी ने किया सरेंडर
कैंट थाना क्षेत्र के कोरी मोहल्ला में रहने वाला अनिल कुमार फ़ौज में लांस नायक है। अनिल कुमार को बुधवार को बीआई बाजार में दिनदहाड़े ध्रुव कुमार नाम के युवक ने गोली मार दी। फौजी को गोली मारने के बाद ध्रुव कुमार ने कैंट थाने में सरेंडर कर दिया। फौजी के गोली लगने की सूचना पर कैंट थाना के प्रभारी विजय पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल अनिल कुमार मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया। जहां फौजी की मौत हो गई।
परिजनों को रो रोकर बुरा हाल
कैंट क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोग दहशत में आ गए। फौजी के परिवार में चीख-पुकार मच गई। उसकी हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- मुंह छिपाकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची ये छात्राएं, हैरान कर देने वाला है मामला
फौजी ने किया था छेड़छाड़ का विरोध
कैंट थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि अनिल कुमार के एक फौजी दोस्त की पत्नी के साथ आरोपी ध्रुव कुमार के भाई ने कुछ दिनों पहले छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद अनिल कुमार ने आरोपी के भाई के पिटाई कर दी थी। इसी रंजिश में ध्रुव कुमार ने फौजी को गोली मार दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
Updated on:
21 Mar 2018 05:18 pm
Published on:
21 Mar 2018 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
