
प्रभारी मंत्री ठा. जयवीर सिंह भाजपा के प्रभावी वर्ग सम्मेलन में पहुंचकर गरजे
बोले- जयवीर सिंह के रहते कोई क्षत्रिय समाज का नुकसान नहीं कर सकता
बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और बरेली के प्रभारी मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि वह मैनपुरी की सदर सीट से अखिलेश यादव के परिवार और रिश्तेदारों को हराकर विधायक बने। भाजपा सरकार ने मंत्री बनाया। सपा के गुंडों और अपराधियों से उन्होंने वंचित और शोषितों को हमेशा संरक्षण दिया। यूपी सरकार की गद्दी पर संत बैठा है। सपा के गिरोह को केवल योगी जी ही ध्वस्त कर सकते थे। उन्होंने यह करके दिखाया। अब यूपी मे गुंडई नहीं हो सकती। पीएम मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने का निश्चय किया है। दोनो सरकारें इसी दिशा में काम कर रही है। जयवीर सिंह के रहते क्षत्रिय समाज को कोई नुकसान नहीं कर सकता। बरेली को पर्यटन के रुप में करेंगे। चुनाव आचार संहिता की वजह से घोषणा नहीं कर सकते।
मेयर बनने के बाद कोई अलग से सरकार नहीं बन जाएगी। कोई भी आपको उपेक्षित नहीं कर सकेगा। आप भाजपा का कमल खिला दो। बाकी सब कुछ जयवीर सिंह पर छोड दो। भाजपा जीतेगी तो सबका सम्मान बढ़ेगा। इसलिए सब आज से ही लग जाएं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि छत्रिय समाज अकेला वोट नहीं डालता है। यह समाज अन्य लोगों के भी वोट दिलाता है। इसलिए इस चुनाव में समाज अपनी प्रभावी भूमिका अदा करे। भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि प्रभावी मतदाता सम्मेलन का मतलब यह है कि आप सब प्रभावी हैं। सब लोग मिलकर स्मार्ट सिटी के स्मार्ट मेयर उमेश गौतम को दोबारा महापौर चुने। कहा कि 2017 से पहले का माहौल दंगा-फसाद का था। पहले की सरकार जाति और धर्म की राजनीति करती है। भाजपा की सरकार आने के बाद यह माहौल बदला है। सबका साथ-सबका विकास नारे को जिया है। भाजपा सरकार ने लोहिया या आंबेडकर गांव न चुनकर हर गांव और शहर को विकास के लिए चुना है। भाजपा सबको साथ लेकर चलती है। भारत विविध प्रकार की जातियों का देश है। हमें सबको साथ लेकर चलना होगा। तभी देश विकास की ओर बढ़ेगा। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि 9 मई को महाराणा प्रताप की जयंती मनाते हैं। वह शौर्य और संघर्ष के प्रतीक हैं। महाराणा प्रताप ने कभी अपना सिर नहीं झुकाया। एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्र की धरोहर और गौरव हैं। उनको भामाशाह ने महाराणा बनाया। ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास की रफ्तार बुलेट-ट्रेन की तरह होगी। हम केवल वोटर नहीं बल्कि मोटीवेटर और एक्टीवेटर भी हैं। 11 मई को भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम और 80 वार्ड के पार्षदों को भारी बहुमत से जिताएं। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि मैं भी क्षत्रिय हूं। वह भी फरीदपुर का। मोदी और योगी जी हमारे आदर्श हैं। डाॅ उमेश गौतम को हर हाल में सबसे अधिक वोटों से जिताना हैं। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, महापौर प्रत्याशी उमेश गौतम, दुर्विजय सिंह शाक्य, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी महाराज सिंह,जयपाल सिंह व्यस्त, बृज प्रदेश प्रभारी संतोष सिंह, आदेश प्रताप सिंह, डॉ प्रमेन्द्र महेश्वरी, रंजना सोलंकी आदि मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री शिव प्रताप सिंह रिंकू ने किया।
Published on:
08 May 2023 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
