24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली में बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी, 2542 पदों पर होगा चयन

बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Avanish Pandey

•

Updated: 24 Sep 2024, 8:08 PM IST

बरेली । बरेली कॉलेज में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। बरेली कॉलेज में 2,542 पदों के लिए बृहस्पतिवार को रोजगार मेल का आयोजन किया जाएगा।

मेले का विवरण

मंगलवार को सेमिनार हॉल में प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने कॉलेज करिअर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल के साथ बैठक की। इसमें अभ्यर्थियों को परिसर में भटकना न पड़े, ऐसी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। सेवायोजन विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले मेले में प्राचार्य प्रोफेसर ओपी राय ने बैठक की। प्राचार्य ने सेल के सदस्यों को रोजगार मेले से संबंधित अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी।सेल प्रभारी डॉ. राजीव यादव ने बताया कि मेले में जिले का 18 से 32 वर्ष का कोई भी युवा प्रतिभाग कर सकता है। इसमें 2,542 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए वाणिज्य विभाग के 22 कमरों में तैयारी की जा रही है। रोजगार प्रदाता कंपनियां तकनीकी ऑपरेटर से लेकर उत्पादन प्रबंधक तक के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

पदों की जानकारी

मेले में मानव संसाधन (एचआर) डिजिटल मार्केटिंग, एडमिशन काउंसलर, सेल्स अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, सुपरवाइजर, रिसेप्शनिस्ट, ग्राहक सेवा अधिकारी, सहायक अकाउंटेंट, कार्यालय कार्यकारी, सेल्स कंसलटेंट, विधि अधिकारी के लिए स्नातक व परास्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऑपरेटर, फील्ड सेल, कार्यालय सहायक, स्टोर सहायक, वैलनेस एडवाइजर, मशीन ऑपरेटर, लेबर, प्लांट टेक्नीशियन, क्लर्क, सिक्योरिटी गार्ड, कार्यालय सहायक, परिचारक के लिए हाई स्कूल, इंटर, आईटीआई उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकते हैं। इसमें सात हजार से 40,000 प्रति माह वेतन तक की नौकरी हैं।

मेले का समय और वेन्यू

मेले के दिन सुबह 10 बजे से पंजीकरण शुरू होंगे। अभ्यर्थी अपना बायोडाटा जरूर लेकर आएं। बरेली कॉलेज में यह रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।पोस्टर लगाए जाएंगे, जिससे अभ्यर्थियों को परिसर में भटकना नहीं पड़े। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग