बरेली। सिरौली में देर रात अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान पूरा परिवार गहरी नींद में सोता रह गया। वह गोली की आवाज भी नहीं सुन सके। न ही किसी को रात में कोई आहट हुई। सुबह जागने पर परिजनों को हत्या की जानकारी हुई। हत्या की सूचना पर एसएसपी मुनिराज, एसपी देहात, सीओ आंवला और इंस्पेक्टर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।