बरेली। जिला अस्पताल के डॉक्टर और नर्स पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक गरीब बाप से अस्पताल में तैनात डॉक्टर और नर्स ने रिश्वत मांगी और जब वो रिश्वत नहीं दे पाया तो उसके बच्चे का इलाज करने से मना कर दिया और इलाज के अभाव में बच्चे ने दम तोड़ दिया। सिस्टम की लापरवाही से अपने बच्चे की जान गंवाने वाले बाप ने अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए शव को अस्पताल में ही छोड़ कर स्टाफ की शिकायत मुख्यमंत्री से करने लखनऊ चला गया लेकिन उसकी सीएम से मुलाकात नहीं हो पाई वापस आकर उसने अस्पताल के डॉक्टर और नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।