फिरोजाबाद। शहर में विकास कार्य न कराए जाने से नाराज सपा पार्षदों ने हाथों में कटोरा लेकर शहर में भींख मांगी। पार्षदों का कहना है कि जो भी उन्हें भींख में मिलेगा उसे नगर आयुक्त को दिया जाएगा। जिससे शहर के विकास में उनके द्वारा मांगी गई भींख का प्रयोग हो सके। इस दौरान पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। पार्षदों द्वारा भींख मांगे जाने के दौरान काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।